Fri. Oct 23rd, 2026

2025

सड़कों पर घुमंतु व घायल पशुओं की सुरक्षा हेतु रेस्क्यू वाहन हुआ रवाना।

बलरामपुर, सड़को पर घुमंतु एवं असहाय पशुओं की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए पशुपालन विभाग तथा रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में रेस्क्यू वाहन को रेड क्रास सोसाइटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एवं नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष लोधीराम एक्का के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, पशु पालन विभाग के उप संचालक डॉ. श्री शिशिर कान्त पाण्डेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संस्था से जुड़े पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रेस्क्यू वाहन के संबंध में जानकारी दी गई है कि वाहन नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  सड़कों पर घायल, बीमार एवं आवारा पशुओं को रेस्क्यू वाहन उपचार एवं सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएगा।

सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार के ठोस कदम।

बलरामपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने पर केंद्र और राज्य सरकारों से अधिकतम 1,08,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट से प्रतिमाह औसतन 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है, जिस पर 30,000 रुपये केंद्र से व 15,000 रुपये राज्य से, कुल 45,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। उपभोक्ता को लगभग 15,000 रुपये स्वयं वहन करने होते हैं।
इसी प्रकार 2 किलोवाट प्लांट के लिए प्रतिमाह औसतन 240 यूनिट उत्पादन संभव है, जिस पर 90,000 रुपये तक कुल सब्सिडी (60,000 केंद्र $ 30,000 रुपये राज्य) मिलती है। उपभोक्ता को केवल 30,000 रुपये खर्च करना होता है। 3 किलोवाट क्षमता के प्लांट से प्रतिमाह औसतन 360 यूनिट उत्पादन संभव है और इसमें 78,000 रुपये केंद्र $ 30,000 रुपये राज्य यानी कुल 1,08,000 रुपये की सहायता मिलती है। उपभोक्ता को 72,000 रुपये वहन करना पड़ता है, जो ऋण पर भी उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि 2 किलोवॉट या अधिक क्षमता वाले प्लांट लगाने वाले उपभोक्ता प्रतिमाह 200 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन 25 साल तक कर सकते हैं, जो हॉफ बिजली योजना से मिलने वाली अधिकतम छूट (400 यूनिट पर 200 यूनिट रियायत) से भी ज्यादा है। ऐसे उपभोक्ता अपने घर में सौर ऊर्जा से उत्पन्न विद्युत का उपयोग कर न सिर्फ बिजली खर्च से मुक्ति पा सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में प्रवाहित कर आय भी अर्जित कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली, स्थायी बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करेगी।

पदीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर 03 भृत्य निलंबित।

बलरामपुर,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर के भृत्य श्री धुरन राम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिण्ड्रा के भृत्य श्री राकेश गुप्ता एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिलमा के भृत्य श्री रविन्द्र इतगे के द्वारा पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन के फलस्वरूप प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा के द्वारा भृत्य श्री धुरन राम, श्री राकेश गुप्ता एवं श्री रविन्द्र इतगे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुसमी में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

गम्हरिया में हाथी की अचानक मौत से मचा हड़कंप।

बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्हरिया में शनिवार की रात अचानक एक हाथी की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीण इरफान अंसारी ने बताया कि सुबह-सुबह खेतों की ओर जाने पर लोगों ने एक हाथी को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई। इस घटनाकी जानकारी लेने पर वन परिक्षेत्रा अधिकारि निखिल सक्सेना ने बताया कि मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक की पुष्टि हो सकेगी। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के पूर्व उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता के बताए अनुसार हाथी के शरीर पर चोट के कोई गहरे निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे संदेह जताया जा रहा है कि मौत स्वाभाविक या किसी आंतरिक बीमारी के कारण हुई होगी।हाथी की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

फर्जी ई-चालान लिंक से बचने आमजन से की अपील

बलरामपुर, परिवहन विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं। जिसमें नकली ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में डराने वाले संदेश/मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेते हैं। परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील किया गया है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक जैसे (डॉट एपीके फाइल) पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट ई चालान डॉट परिवहन डॉट जीओव्ही डॉट ईन पर जाकर ई-चालान के पेज पर पे ऑनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है तो पंजीकृत मोबाइल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं।
परिवहन विभाग ने अपील किया है कि यदि आपको किसी ई-चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें, और अपने खाते से किसी भी लेने-देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

4 करोड़ 73 लाख 10 हजार रुपये आबंटित।

बलरामपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अनुदान सहायता वित्तीय वर्ष 2025-26 में मांग के अनुरूप जिले के 06 तहसीलों को 04 करोड़ 73 लाख 10 हजार रुपये की राशि जारी की है। जानकारी के अनुसार जिसमें तहसील बलरामपुर को 01 करोड़ 04 लाख रुपये, तहसील रामानुजगंज को 64 लाख रुपये, तहसील वाड्रफनगर को 01 करोड़ 12 लाख रुपये, तहसील राजपुर को 52 लाख रुपये, तहसील शंकरगढ़ को 92 लाख 60 हजार रुपये तथा तहसील कुसमी को 48 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्रदान किया गया है। प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, चक्रवात, जीव-जन्तु के काटने, मकान, फसल, अग्नि क्षति से पीड़ित हितग्राही तहसीलों से राशि प्राप्त कर सकते हैं।

जिला स्तरीय मनाया जारहा है साक्षरता सप्ताह।

बलरामपुर,सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप वर्ष 2022-27 के द्वारा क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत पांच घटक बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल तथा सतत शिक्षा निर्धारित कर योजना का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 02 सितम्बर को कार्यशाला/सम्मेलन/सेमिनार का आयोजन, 03 सितम्बर को पंचायती राज संस्थाएं एवं नगरीय निकाय स्तरीय सम्मेलन/सांस्कृतिक कार्यक्रम, 04 सितम्बर को उल्लास रैली, साइकिल रैली, प्रभात फेरी, नाटक, 05 सितम्बर को पोस्टर/पम्पलेट, दीवार पेंटिंग आदि के माध्यम से जन जागरूकता, 06 सितम्बर को शिक्षा विषय पर केन्द्रित चर्चा, वाद-विवाद, गीत, नृत्य, पेंटिंग, चित्रकला का आयोजन, 07 सितम्बर को रेडियो जिंगल्स एवं लघु फिल्म का प्रदर्शन, महिला साक्षरता पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन तथा 08 सितम्बर 2025 को देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का समापन, रजत महोत्सव 2025 एवं जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया जाएगा।

निलंबित अधिकारी को नहीं बनाया गया था प्रभारी ईई बलरामपुर।

बलरामपुर, विभिन्न समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों में प्रकाशित ‘‘पीएचई के निलंबित अभियंता को बना दिया प्रभारी ईई, प्राप्त जानकारी के अनुसार आनन-फानन में सीई ने बदला आदेश’’ के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बलरामपुर के कार्यपालन अभियंता ने स्पष्ट करते हुए जानकारी दी है कि मुख्य अभियंता द्वारा एक साल पूर्व निलंबित, अधीक्षण अभियंता जो कार्यालय में संलग्न है उनको प्रभारी ईई बलरामपुर बनाने को आदेश जारी नहीं किया गया। इस संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि श्री सीबी सिंह के द्वारा खंड कार्यालय का प्रभार नहीं लिया गया है और कार्यालयीन दायित्वों का भी निर्वहन नहीं किया गया है। टंकण त्रुटि के कारण हुए आदेश को तत्काल निरस्त कर दिया गया था एवं श्री एस.बी. सिंह कार्यपालन अभियंता जशपुर को बलरामपुर का अतिरिक्त प्रभार हेतु आदेशित किया गया। उन्होंने इस संबंध में भी जानकारी दी है कि उक्त आदेश के सम्बंध में कलेक्टर द्वारा समय-सीमा की बैठक चर्चा नहीं की गई है। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बलरामपुर के पूर्व ईई श्री आदित्य प्रताप सिंह को निलंबित भी नही किया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता बलरामपुर ने बताया कि उपरोक्त प्रकाशित खबर में जानकारी का अभाव है, साथ ही उन्होंने कहा है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार का संपर्क भी नहीं किया गया है।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को।

बलरामपुर रामानुजगंज प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाना है। इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायालय रामानुजगंज में किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य सभी प्रकार के लंबित मामले एवं प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। Read More

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 29 से 31 अगस्त तक खेल आयोजन।

बलरामपुर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त 2025 को मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल के खेल मैदान में 29 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से मेजर ध्यानचंद की जयंती, फिट इंडिया शपथ, खेल-कूद एवं मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उक्त आयोजन में जिले के खेल संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। जिसमें रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्राप्तत जानकारी के अनुसार

जिला खेल अधिकारी ने जानकारी दी है कि 29 अगस्त को सांसद श्री चिंतामणि महाराज के द्वारा संसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। 30 अगस्त 2025 को खेल संबंधी विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक प्रतियोगिता एवं 31 अगस्त 2025 को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता ओपन केटेगेरी में सम्पन्न होगी।