Sat. Mar 7th, 2026

उत्कर्ष योजना अंतर्गत चयन परीक्षा 30 मार्च को।

बलरामपुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि

पंडित जवाहरलाल नेहरू विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 06 वीं प्रवेश के लिए 23 मार्च 2025 को दोपहर 12.00 बजे से परीक्षा आयोजित होने थी। जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है। उक्त चयन परीक्षा अब 30 मार्च 2025 को दोपहर 12.00 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह बलरामपुर में आयोजित की जायेगी। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 25 मार्च 2025 से विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय/मंडल संयोजक कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post