
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो में सवार लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह खाई में जा गिरा। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार तेज थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
प्रशासन ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है और कहा है कि तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से ऐसी घटनाएं होती हैं। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है।