जिला बलरामपुर के कुसमी और शंकरगढ़ सहकारी बैंक में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों पर गबन का गंभीर आरोप । जानकारी के अनुसार आपसी मिलीभगत से कूटरचना और षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैंक अकाउंट खोले गए. फिर करोड़ों की रकम ट्रांसफर कर गबन और वित्तीय अनियमितता की गई. इस मामले में शामिल ग्यारह अधिकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. वर्ष 2013 से शुरू हुआ फर्जी खेल बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ कुसमी में संचालित सहकारी बैंक शाखा में वर्ष 2013 से 2022 के बीच लगभग 26 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई. पुलिस ने सहायक मुख्य प्रवेक्षक अशोक सोनी, संस्था प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद देवांगन, संस्था प्रबंधक शंकरगढ़ विजय उइके, प्रभारी लिपिक तबारक अली को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक अंबिकापुर राजेंद्र पांडेय, समिति सेवक शंकरगढ़ सुदेश यादव, सहायक मुख्य पर्यवेक्षक एतबल सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर कुसमी प्रकाश कुमार सिंह, सहायक लेखापाल जगदीश भगत, शाखा प्रबंधक कुसमी सबल राय, वरिष्ठ पर्यवेक्षक विकास चंद्र पांडवी, समेत ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

