Sat. Mar 7th, 2026

चोरी मामले में नवीन विश्वकर्मा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,

वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनिकेत सचान ने वाड्रफनगर चौकी में लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर जांच प्रारंभ की गई। पूछताछ के लिए पकड़े गए संदिग्ध इंग्लेश यादव (20 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी नवीन विश्वकर्मा (48 वर्ष), निवासी रामानुजगंज, के साथ मिलकर 6 नग ऑक्सीजन सिलेंडर एक मैजिक पिकअप वाहन में चोरी कर रामानुजगंज के कबाड़ी सुप्रीत केसरी को बेच दिए थे।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रामानुजगंज में दबिश दी और नवीन विश्वकर्मा  पिता राजनाथ विश्वकर्मा रामानुजगंज को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद कबाड़ी सुप्रीत केसरी से भी पूछताछ कर उसकी दुकान में तलाशी ली गई, जहां चोरी के 6 नग ऑक्सीजन सिलेंडर मैजिक पिकअप वाहन (क्रमांक JH 03 AM 9367) में लदे हुए बरामद किए गए।

बरामद वाहन की कीमत लगभग 5 लाख तथा सिलेंडरों की अनुमानित कीमत 60 हजार आंकी गई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ चोरी, संपत्ति की खरीद-फरोख्त और उसे छिपाने की धाराओं 317(2)(5), 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, आरक्षक देव कुमार, प्रबोध मिंज तथा विनोद मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post