Sat. Mar 7th, 2026

प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया गया कार्य विभाजन।

बलरामपुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों के मध्य पदस्थापना में आंशिक फेरबदल किया गया है। जिसके तहत संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज श्री देवेन्द्र कुमार प्रधान को राजपुर अनुविभाग अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दंडाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री आनंद राम नेताम को अनुविभाग बलरामपुर के अतिरिक्त अनुविभाग रामानुजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री राजीव जेम्स कुजूर को आगामी आदेश तक बलरामपुर नियत किया गया है।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के लिए आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत तहसीलदार राजपुर श्रीमती पूनम रश्मि तिग्गा को कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा बलरामपुर एवं नायब तहसीलदार श्री नरेन्द्र कुमार कंवर को प्रभारी तहसीलदार राजपुर बनाया गया है।

Related Post