Sat. Mar 7th, 2026

कनकपुर वाटर सेशन निर्माण में भारी अनियमितता , ग्रामीणों में आक्रोश।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पंचायत कनकपुर में बन रहे वाटर सेशन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरी तरह से अंधेरे में किया जा रहा है। न तो निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का प्राक्कलन बोर्ड लगाया गया है और न ही यह स्पष्ट किया जा रहा है कि यह कार्य किस विभाग या संस्था (एनजीओ) के माध्यम से कराया जा रहा है।

जब ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद मजदूरों से राजेश सिंह ने निर्माण एजेंसी और कार्य से जुड़ी जानकारी मांगी तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे लोगों के बीच संदेह और असंतोष की भावना और गहराती जा रही है।

 

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। बांग्ला ईंटें कमजोर किस्म की लगाई जा रही हैं, और रेत मिट्टी युक्त है,और सीमेंट-बालू का अनुपात भी निर्धारित मानकों से मेल नहीं खाता। निर्माण कार्य को बिना किसी निगरानी और गुणवत्ता परीक्षण के तेजी से पूरा किया जा रहा है। इन सब अनियमितताओं को देखते हुए ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।

 

Related Post