Sat. Mar 7th, 2026

शैलेश गुप्ता अब होंगे नगर पालिका परिषद में विधायक प्रतिनिधि।

रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने रामानुजगंज नगर पालिका परिषद में अपना प्रतिनिधि यानी विधायक प्रतिनिधि स्थानीय भाजपा नेता शैलेश गुप्ता को चुना है.. जानकारी के अनुसार शैलेश गुप्ता रामानुजगंज नगर पालिका परिषद में विधायक रामविचार नेताम का प्रतिनिधित्व करेंगे..शैलेश गुप्ता कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के करीबी माने जाते हैं..और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय भी है ।

शैलेष गुप्ता वर्ष 2004 से 19 तक 3 बार नगर पंचायत निर्वाचित पार्षद रहे है..इसके साथ ही वर्ष 2004 से 2009 तक नगर पंचायत में उपाध्यक्ष रहे और शासकीय महाविद्यालय रामानुजगंज के जनभागीदारी अध्यक्ष भी रहे .इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सँयुक्त सरगुजा जिला के जिलामंत्री, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सहित पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी है..वर्तमान में गुप्ता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री पद पर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे है..

शैलेष गुप्ता को विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने के साथ ही उनके समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है..वही शैलेषगुप्ता ने कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा..की उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है..उसका वे निर्वहन करेंगे..उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगरवासियों की समस्याओं का समाधान नगर सरकार के साथ तालमेल बनाकर करेंगे..इसके साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ के किर्यान्वयन में सहयोग कर के आमजन तक उसका लाभ पहुचाना प्राथमिकता रहेगी शैलेष गुप्ता ने आगे कहा कि

छतिषगढ़ के वरिष्ठ मंत्री श्री रामविचार नेताम जी द्वारा मुझे नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के लिए विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया जाना मेरे लिए गौरव एवं जिम्मेदारी का विषय है। मैं माननीय मंत्री जी के विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा और संकल्प लेता हूँ कि नगर क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन के लिए मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करूंगा।

Related Post