Sun. Jun 7th, 2026

आबकारी आरक्षक भर्ती हेतु परीक्षा जिले के 07 केंद्रों में आयोजित ।

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 रविवार को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह पाली में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक संपन्न होगी। जिले में परीक्षा के लिए कुल 07 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 2253 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने परीक्षा की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
आबकारी परीक्षा के लिए जिले में 07 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। इसमें शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, सेजेस (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल) बलरामपुर, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बलरामपुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महाराजगंज, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल बलरामपुर, संत जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल दर्रीडीह बलरामपुर, एकलव्य आदर्श माध्यमिक विद्यालय भेलवाडीह बलरामपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed