Sun. Jun 7th, 2026

वन भूमि के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश

बलरामपुर, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी ने विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम जतरो पहुंचकर वन विभाग द्वारा किये गये वन भूमि सर्वेक्षण कार्य स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की टीम से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए सर्वे की जानकारी ली। कलेक्टर श्री कटारा एवं वनमण्डलाधिकारी श्री बाजपेयी ने आस-पास के क्षेत्र का भ्रमण कर वन भूमि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वनमंडलाधिकारी श्री बाजपेयी ने बीट गार्ड को मुनारा (सीमा चिन्ह) निर्माण के निर्देश देते हुए क्षेत्र की सीमा रेखा को सटीक एवं सीधा करने को कहा।
कलेक्टर श्री कटारा एवं वनमंडलाधिकारी श्री बाजपेयी ने वन भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति की भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी शासकीय अथवा वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया हो वहां सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीमती कावेरी मुखर्जी सहित राजस्व एवं वन विभाग की टीम उपस्थित रहे।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed