Thu. Apr 23rd, 2026

एकलव्य आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिए इंटरव्यू

बलरामपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि जिले के अंतर्गत संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अस्थायी रूप से शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर विभिन्न विषयों के अतिथि शिक्षकों एवं गैर शिक्षकीय पदों की पूर्ति वॉक ईन इंटरव्यू से की जानी है। वॉक ईन इंटरव्यू जिला पंचायत बलरामपुर में 31 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई है। इस संबंध में पदों की विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Post