बलरामपुर, छत्तीसगढ़ शासन योजना आर्थिक एंव सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले जिलो में केन्द्रीय नीति आयोग के द्वारा 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 के मध्य जिला स्तरीय सम्पूर्णता अभियान समारोह आयोजन। सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आकांक्षा हॉट में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल, उत्पाद तथा बिक्री करने वाले स्व-सहायता समूहों को भी सम्मानित किया जाएगा।
स्थानीय उत्पादों को आकांक्षा हॉट के माध्यम से मिलेगा बाजार
आकांक्षा हॉट का आयोजन 27 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के विभिन्न स्व-सहायता समूहो के द्वारा स्थानीय स्तर के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शंकरगढ़ के अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह के द्वारा चांगरो जीरा राईस, लक्ष्मी स्व-सहायता समूह के द्वारा चिप्स, सामरी के महामाया स्व-सहायता समूह के द्वारा रागी का लड्डू, कुसमी के भारत स्वा-सहायता समूह रागी का आटा, महामाया अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह के द्वारा मसाले, शांति एवं गुरू कृपा स्व-सहायता समूह के द्वारा वस्त्र की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा विभिन्न औषधियां का प्रदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

