वाड्रफनगर जनपद पंचायत कार्यालय में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल ने शातिर दिमाग से 83 कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (PF) की लगभग 12 लाख रुपए की राशि का गबन किया है. राशि कर्मचारियों के खाते में जमा करने के बजाय अपनी पत्नी के निजी खाते में ट्रांसफर कर दिया. इस मामले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निजामुद्दीन खान सीईओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस गबन में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं.

