बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्हरिया में शनिवार की रात अचानक एक हाथी की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीण इरफान अंसारी ने बताया कि सुबह-सुबह खेतों की ओर जाने पर लोगों ने एक हाथी को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई। इस घटनाकी जानकारी लेने पर वन परिक्षेत्रा अधिकारि निखिल सक्सेना ने बताया कि मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक की पुष्टि हो सकेगी। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के पूर्व उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता के बताए अनुसार हाथी के शरीर पर चोट के कोई गहरे निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे संदेह जताया जा रहा है कि मौत स्वाभाविक या किसी आंतरिक बीमारी के कारण हुई होगी।हाथी की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

