
इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. प्रेमचंद बैनर्जी, लैब टेक्नीशियन मो. एजाज अहमद, स्टाफ नर्स इसाबेला एवं ब्लड बैंक काउंसलर प्रफुल्ल टोप्पो की सक्रिय भूमिका रही। शिविर में स्थानीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 30 यूनिट रक्त (9 महिलाएं एवं 21 पुरुष) का संग्रहण किया गया।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत दीक्षित ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य केवल शहरी नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। शिविर में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, अमरजीत श्यामले, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री अंजू कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

