Sat. Mar 7th, 2026

जिले में अब तक 683 मतदान केन्द्रों में गणना कार्य पूर्ण।

बलरामपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन बोरघरिया के द्वारा राजनैतिक दलों की बैठक ली गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य संचालित है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी को किया जावेगा।
मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल का उपयोग कर अपना अथवा परिवारजनों का फार्म 6,7,8 ऑनलाईन भी भर सकते हैं। 16 दिसम्बर से 07 फरवरी तक नोटिस जारी किया जाना तथा सुनवाई तथा दावा आपत्ति के निराकरण की प्रक्रिया भी सतत् रूप से जारी रहेगी। किसी प्रकार की समस्या के लिये टोल फ्री नम्बर 1950 में संपर्क कर सकतें है। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के सदस्य एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Post