Sat. Mar 7th, 2026

रामानुजगंज में नवीन विद्युत उपसंभाग का सृजन।

बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (छ.स्टे.पॉ.डि.क.लिमि.) द्वारा निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपसंभागों का सृजन किया गया है।
जानकारी के अनुसार इसी क्रम में बलरामपुर विद्युत उपसंभाग को विभाजित कर नवीन उपसंभाग रामानुजगंज का सृजन किया गया है।नवीन उपसंभाग के गठन से विद्युत व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट आएगी तथा उपभोक्ताओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण संभव हो सकेगा। साथ ही रामानुजगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके श्रम एवं समय दोनों की बचत होगी। नवीन उपसंभाग के माध्यम से क्षेत्र में विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Related Post