बलरामपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, समीक्षा जैस्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन संस्था की आधिकारिक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in के माध्यम से भरे जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तिथि 08 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 07 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदन के दौरान यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसमें सुधार के लिए 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत प्रवेश परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 को किया जाएगा।
जो विद्यार्थी कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक हैं, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। विभाग द्वारा समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।
कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 07 फरवरी।

