Sun. Jun 7th, 2026

रामानुजगंज आखिर कब तक मिलेगी आवारा पशुओं से निजात।

रामानुजगंज नगर में आवारा पशुओं की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। नगर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी और कुत्ते आम नागरिकों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन चुके हैं। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

नगर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय इलाकों में आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात हो गई है। सुबह से लेकर देर रात तक सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार इनके कारण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं। खासकर रात के समय यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है। वहीं, आवारा कुत्तों का आतंक भी लोगों में भय का कारण बना हुआ है। अब तक कई नागरिक, महिलाएं और बच्चे कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। मोहल्लों में बच्चे बाहर खेलने से डरने लगे हैं और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

नगरवासियों का कहना है कि नगर पालिका केवल आश्वासन तक सीमित रह गई है। न तो पशु पकड़ने की ठोस व्यवस्था दिखाई दे रही है और न ही स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल। लोगों ने कहा कि प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करे, ताकि नगर वासियों को आवारा पशुओं से मुक्ति मिल सके और आमजन सुरक्षित रूप से सड़क पर आवागमन कर सकें।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर रामानुजगंज के नागरिकों को इस समस्या से निजात कब मिलेगी।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed