Sun. Jun 7th, 2026

आकांक्षा टोप्पो के समर्थन में युवक की न्याय पदयात्रा,किसानों व आम जनता से मिला समर्थन आगे की रणनीति पर मंथन।

बलरामपुर। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो द्वारा किसानों और समाज से जुड़े मुद्दों को उठाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले से एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील घटनाक्रम सामने आया है, जहां एक युवक आकांक्षा टोप्पो के समर्थन में पैदल न्याय पदयात्रा पर निकला।

बलरामपुर जिले के युवक अमानत भगत सिंह द्वारा निकाली गई यह पदयात्रा अब तक बलरामपुर से सरगुजा जिले तक पूरी हो चुकी है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों, किसानों और युवाओं से संवाद किया तथा सामाजिक मुद्दों को लेकर जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

अमानत भगत सिंह ने बताया कि यह पदयात्रा किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि किसानों, जल-जंगल-जमीन, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, हत्या और आदिवासी समाज से जुड़े मूल सवालों को लेकर निकाली जा रही है। उनका कहना है कि जब कोई आम नागरिक या युवा इन मुद्दों को उठाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकार को समस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

यात्रा के दौरान अमानत भगत सिंह ग्रामीण इलाकों में किसानों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि खेती से जुड़े संकट, भूमि अधिग्रहण, वन अधिकार, रोजगार की कमी और कानून-व्यवस्था की स्थिति जैसे विषय लंबे समय से उपेक्षित हैं, जिन पर अब खुलकर चर्चा और कार्रवाई की आवश्यकता है।

अमानत भगत सिंह के अनुसार, सरगुजा तक की न्याय पदयात्रा पूर्ण हो चुकी है, जबकि सरगुजा से बिलासपुर हाईकोर्ट तक की यात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आगे की यात्रा के दौरान सरगुजा संभाग की मूल समस्याओं को लेकर कानूनी रास्ता अपनाने की योजना पर भी काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन मुद्दों पर ठोस पहल करती है तो यह यात्रा अपने उद्देश्य को सार्थक मानेगी, अन्यथा आगे की रणनीति जनसमर्थन के साथ तय की जाएगी।

फिलहाल यह न्याय पदयात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे किसानों व आम जनता से मिल रहा समर्थन प्रशासन और शासन के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed