
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री नेताम ने रामानुजगंज को एक श्मॉडल नगरश् के रूप में विकसित करने की बात कही। ’उन्होंने पूर्व में हुए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वे समय में’ तय किए गए मॉडल के अनुरूप ही आज नगर में सड़कों का जाल बिछा है और बड़े पैमाने पर रिनोवेशन व नाली निर्माण के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डों में पेयजल, बिजली और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी और विकास कार्यों में आने वाली किसी भी बाधा का समन्वय कर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने और क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राम अग्रवाल ने श्अटल परिसरश् के लोकार्पण को सुशासन का संदेश बताया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के प्रयासों से रामानुजगंज विकास की नई इबारत लिख रहा है, जहाँ शिक्षा, चिकित्सा, और बुनियादी सुविधाएँ हर घर तक पहुँचाई जा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री नेताम के द्वारा 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार सहित समस्त पार्षद गण एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।

