
यात्रा फाउंडेशन ने यह भी माँग की कि जिन विद्यालयों में पाठ्यक्रम अधूरा है, वहाँ अतिरिक्त कक्षाएँ संचालित कराई जाएँ और परीक्षा से पहले आवश्यक शैक्षणिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। इसके साथ ही सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में शिकायत पेटी लगाने की भी माँग की गई है, ताकि विद्यार्थी अपनी समस्याएँ सीधे दर्ज करा सकें और उनका समयबद्ध समाधान हो सके।
संस्था के आशीष गुप्ता और पदाधिकारियों का कहना है कि यह पहल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के शिक्षा सुधार के संकल्प, विशेषकर माननीय विधायक एवं कृषि मंत्री रामविचार नेतम की मंशा के अनुरूप प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करेगा।
संस्था ने विश्वास जताया कि समय रहते निरीक्षण और सुधारात्मक कदम उठाए जाने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और परीक्षा परिणामों में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान यात्रा फाउंडेशन से आशीष गुप्ता, अंकित गुप्ता, अभय जायसवाल, कृष्णा पासवान, निखिल गुप्ता, आयुष गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

