Sun. Jun 7th, 2026

रामानुजगंज में लरंगसाय जी की प्रतिमा के सुधार हेतु अभाविप ने सौंपा ज्ञापन।

रामानुजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामानुजगंज इकाई द्वारा नगर के लरंगसाय चौक स्थित पूज्य लरंगसाय जी की प्रतिमा की जर्जर स्थिति को लेकर रामानुजगंज नगर पालिका कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने प्रतिमा के शीघ्र सुधार एवं मरम्मत की मांग करते हुए इस विषय को गंभीर बताया है।

अभाविप के नगर मंत्री परमानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि लरंगसाय जी की प्रतिमा वर्तमान में अत्यंत खराब अवस्था में पहुंच चुकी है। प्रतिमा के टूट-फूट और रंग-रोगन के अभाव के कारण न केवल क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा क्षेत्र के गौरव और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसका जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है।
परिषद ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा की मरम्मत, रंग-रोगन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि स्थल की गरिमा बनी रहे। अभाविप ने इस संबंध में 3 दिवस के भीतर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग रखी है।

साथ ही परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो अभाविप जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान परिषद के सत्यम, कपिल, प्रमोद, नमन, राजू, चंदन, संकल्प सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed