Sun. Jun 7th, 2026

जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन

बलरामपुर जिला में स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन

बलरामपुर जिला में स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजनबलरामपुर,  जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ। आयोजन में जिले के समस्त विकासखण्डों से लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने शामिल होकर विभिन्न विधाओं का प्रदर्षन किया। युवा उत्सव में सामुहिक लोकनृत्य, सामुहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, कहानी लेखन, कविता, चित्रकला, तत्कालिक भाषण विधाओं का आयोजन किया गया। सामुहिक लोकनृत्य विकासखण्ड कुसमी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान विकासखण्ड शंकरगढ़ एवं तृतीय स्थान विकासखण्ड राजपुर ने प्राप्त किया। सामुहिक लोकगीत में प्रथम स्थान विकासखण्ड बलरामपुर, व्यक्तिगत लोकनृत्य प्रथम स्थान विकासखण्ड राजपुर द्वितीय विकासखण्ड कुसमी, तृतीय स्थान विकासखण्ड बलरामपुर, व्यक्तिगत लोकगीत मंे प्रथम स्थान विकासखण्ड राजपुर, द्वितीय स्थान में विकासखण्ड कुसमी, तृतीय स्थान वाड्रफनगर, कहानी लेखन मंे प्रथम स्थान विकासखण्ड कुसमी, तात्कालिक भाषण मंे प्रथम स्थान चांदसी महिलांगे, द्वितीय दीपक कुमार गिरि विकासखण्ड रामचन्द्रपुर, कविता में प्रथम स्थान दीपक कुमार गिरि विकासखण्ड रामचन्द्रपुर द्वितीय शबू परवीन विकासखण्ड बलरामपुर तृतीय स्थान विकासखण्ड वाड्रफनगर एवं चित्रकला मंे कुंचन विकासखण्ड कुसमी द्वितीय रिया हालदार विकासखण्ड बलरामपुर तृतीय स्थान सिमरन नेताम विकासखण्ड राजपुर से प्राप्त किया। इस अवसर पर सेजेस हिन्दी माध्यम के पाचार्य श्री चन्द्रषेखर गुप्ता प्रधान पाठक श्री ओस्कार बरवा एवं निर्णायक दल उपस्थित थे।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed