Sun. Jun 7th, 2026

कलेक्टर ने तातापानी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बलरामपुर 24 दिसम्बर 2024/ तातापानी महोत्सव मकर संक्रांति पर्व 2025 के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री अमित श्रीवास्तव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, साथ ही उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को कार्य एवं दायित्व सौंपा है।
कलेक्टर श्री कटारा ने पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व मेला स्थल पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना, वनमण्डलाधिकारी श्री अशोक तिवारी को बैरिकेडिंग, अन्य आवश्यकताओं हेतु जिम्मेदारी दी है।
इसी प्रकार संबंधित एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। जिसमें सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था, विभागीय स्टॉलों का आबंटन, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र मुद्रण एवं वितरण, मेला स्थल समतलीकरण, सुधार कार्य, बैरिकेडिंग, मंच निर्माण, टेंट-पंडाल, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था एवं शासकीय स्टॉल का निर्माण, दुकानों हेतु स्थल चिन्हांकन, आबंटन, शुल्क निर्धारण व पार्किंग की नीलामी व्यवस्था, तातापानी मेला स्थल पर निर्बाध विद्युत एवं फ्लड लाइट की व्यवस्था, मंच संचालन एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था, नेटवर्किंग व्यवस्था, मेला दिवसों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, तातापानी महोत्सव के प्रचार-प्रसार जैसे अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed