Fri. Oct 23rd, 2026

December 2024

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को किराए के घर में पढ़ाने को मजबूर, डर के साए में ग्रामीण।

oplus_1024
oplus_1024

बलरामपुर जिले के,ग्राम पंचायत चुम रा में कुछ महीने पहले हुई भारी बारिश के कारण कोटा नाला से लगा हुआ मुख्य सड़क के एक बड़ा हिस्सा बह गई है,जिससे न केवल लोगों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है,बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस सड़क का बह जाना चुम रा ग्राम पंचायत के निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। खासकर उन बच्चों के लिए, जो शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाते थे,
अब उन्हे घरों में ही शिक्षा प्राप्त करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

यह सड़क न केवल ग्रामीणों के लिए,बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह सड़क ही उन्हें स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग था।आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता रेखा कुशवाहा ने बताया कि यह बच्चों के लिए एक बड़ा संकट है क्योंकि वे किराए के घरों में पढ़ाई कर रहे हैं,जहां उचित सुविधाओं की कमी है। इसके अलावा,बच्चों के लिए मानसिक दबाव भी बढ़ गया है क्योंकि वे खुलकर खेल कूद नहीं पा रहे हैं और न ही किसी तरह की सामूहिक गतिविधियों का हिस्सा बन पा रहे हैं।
ग्रामीण असलम द्वारा बताया गया कि आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जैसे वाहन चालक,बच्चे,एवं पशु ,उन्होंने कहा इस बार बारिश के स्थिति में कई घरों को बह जाने की स्थिति उत्पन्न हो शक्ति है,और लोग अपनी संपत्ति को लेकर चिंतित हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच पति विजय सिंह ने कहा कि,सरकार और स्थानीय प्रशासन इस प्रकार के संकटों का समाधान शीघ्रता से करें और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो न केवल बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा बल्कि ग्राम पंचायत के कुछ हिस्सों में जान माल को भी नुकसान हो सकता है ।

हजारों लोगों को करोड़ों रुपए ठगी कर फरार।

बैकुंठपुर जिले में सैनलुकर कंपनी ने हजारों लोगों को झांसे में ले करोड़ों रुपए की ठगी कर ली है दरअसल कंपनी अधिक मुनाफे का झांसा देकर ऐप के माध्यम से रुपए लगवाती थी । रुपए के लालच में लोग कंपनी में रुपए लगाते गए । लेकिन सैनलुकर कंपनी की कथित मालिक कैथरीन ने कुछ दिन पहले कंपनी और ऐप को बंद कर दिया । जिसके बाद से कंपनी में रुपए लगाने वाले लोग परेशान है वही पीड़ितों ने बैकुंठपुर थाना सहित कोरिया एसपी को ज्ञापन सौंपकर सैनलुकर कंपनी और कंपनी की कथित मालिक कैथरीन पर कार्यवाही करने और लोगों के रुपए की वापसी की मांग की है,कंपनी में ठगी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि शुरुवात में कंपनी में लगाए रुपए वापस हुए जिसके झांसे में आकर लोगों ने कंपनी के एप में दिए बार कोड के माध्यम से रुपए लगाते चले गए । लेकिन बीते 15 दिन पहले कंपनी सहित कंपनी का एप बंद हो गया है जिससे लोग परेशान है और डूबे रुपए के वापसी के लिए थाना और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे है । ठगी का शिकार हुए लोग पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे है जल्द से जल्द कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया जाए ताकि लोगों का रुपए मिल सके ।

तेंदुए और भालू की खाल बरामद: पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ जारी।

संतोष पांडेय, फॉरेस्ट द्वारा बताया गया कि। वाइल्ड लाइफ उड़नदस्ते की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल किया है

फॉरेस्ट टीम ने रामानुजगंज से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्करों के पास से तेंदुआ और भालू की खाल बरामद हुई है. फॉरेस्ट टीम के मुताबिक तस्करों को रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के पल्टन घाट के पास से पकड़ा गया है. टीम ने दोनों तस्करों को घेरबंदी कर दबोचा. तस्करों के पास से बाइक और स्कूटी भी बरामद की है.

 

पकड़े गए एक आरोपी अनिल कुमार जो ग्राम बभनी यूपी का रहने वाला खुद को बता रहा है. दूसरे आरोपी रामबचन जो ग्राम पंचायत पुरानडीह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. पकड़े गए तस्करों के पास से तेंदुए की दो और भालू की एक खाल बरामद हुई है.

आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की 1972 की धारा 2,9,50 और 51 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

खेत में मिली नवजात बच्ची,हॉस्पिटल में देखने पहुंचे विधायक,,

मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर ब्लॉक के ग्राम पेटला अंतर्गत कोयला पानी के खेत में एक नवजात बच्ची को किसी ने मिट्टी के नीचे दबा कर रख दिया था,इसकी जानकारी तब हुई जब गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक ‌बच्ची के रोने की आवाज आई तभी बच्चों ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी, ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पेटला के हॉस्पिटल स्टाफ को बुलाया ,स्टाफ नर्स ने तत्काल बच्ची को निकाल कर,सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां बच्ची की हालत स्थिर है,,जैसे ही इस बात की जानकारी सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को मिली तत्काल हॉस्पिटल पहुंच कर बच्ची को देखा और उसके सेहत के बारे में जानकारी लिया,,बच्ची फिलहाल सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र में हैं,जहां उसका उपचार एवं देख रेख हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा किया जा रहा है,,

जनपद पंचायत के सभाकक्ष में दिसम्बर को होगा प्लेसमेंट कैंप आयोजन

बलरामपुर ,जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दिसंबर 2024 को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय बलरामपुर में 30 दिसंबर प्रातः 11 से 03 बजे तक किया जाएगा। आयोजित प्लेसमेंट कैंप में बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड, होटल अंश इंटरनेशनल एवं नेशनल फाइनेंसियल सर्विस कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के 200, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20, स्टेवार्ड के 08, हाउस कीपर के 06, कैशियर के 02 तथा फील्ड ऑफिसर के 10 पद रिक्त हैं, जिसकी पूर्ति की जानी है। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

बलरामपुर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में प्लेसमेंट कैंप आयोजन

बलरामपुर ,जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दिसंबर 2024 को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय बलरामपुर में 30 दिसंबर को प्रातः 11 से 03 बजे तक किया जाएगा। आयोजित प्लेसमेंट कैंप में बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड, होटल अंश इंटरनेशनल एवं नेशनल फाइनेंसियल सर्विस कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के 200, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20, स्टेवार्ड के 08, हाउस कीपर के 06, कैशियर के 02 तथा फील्ड ऑफिसर के 10 पद रिक्त हैं, जिसकी पूर्ति की जानी है। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

माननीय मंत्री जी को पत्र रामानुजगंज पूर्व नगर उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता द्वारा

रामानुजगंज से वाड्रफनगर जाने वाले मार्ग पर स्थित स्टेट हाईवे में पलटन घाट के समीप एक अंधा मोड़ है, जिसे कटिंग करके सुधारना अत्यंतआ वश्यक है। यह स्थान दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील है और यहां आए दिन अप्रिय कई दुर्घटनाएं होती रही हैं। इस संदर्भ में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री शैलेश गुप्ता द्वारा माननीय मंत्री राम विचार नेताम जी को एक पत्र लिखा गया था, जिसमें उन्होंने इस मार्ग को सुधारने की अपील किया था। इसके संदर्भ मेंमाननीय कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इस पत्र के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और तत्काल कार्यवाही के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखा। उन्होंने निर्देश दिया कि इस अंधे मोड़ की कटिंग की जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। साथ ही अन्य आवश्यक सुधार भी किए जाएं, ताकि मार्ग की स्थिति और सुरक्षा में सुधार हो सके।अभियंता को पत्र लिखा। विभाग में पत्र प्रेषित करने के दौरान नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री अश्वनी गुप्ता भी शामिल रहे। पूर्व नगर उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने कहा कि यह कदम निश्चित रूप से मार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।

रामानुजगंज पूर्व नगर उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता द्वारा माननीय मंत्री जी को पत्र

 

रामानुजगंज से वाड्रफनगर जाने वाले मार्ग पर स्थित स्टेट हाईवे में पलटन घाट के समीप एक अंधा मोड़ है, जिसे कटिंग करके सुधारना अत्यंत आवश्यक है। यह स्थान दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील है और यहां आए दिन अप्रिय कई दुर्घटनाएं होती रही हैं। इस संदर्भ में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री शैलेश गुप्ता द्वारा माननीय मंत्री राम विचार नेताम जी को एक पत्र लिखा गया था, जिसमें उन्होंने इस मार्ग को सुधारने की अपील किया था। इसके संदर्भ में

माननीय कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इस पत्र के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और तत्काल कार्यवाही के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखा। उन्होंने निर्देश दिया कि इस अंधे मोड़ की कटिंग की जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। साथ ही अन्य आवश्यक सुधार भी किए जाएं, ताकि मार्ग की स्थिति और सुरक्षा में सुधार हो सके।अभियंता को पत्र लिखा। विभाग में पत्र प्रेषित करने के दौरान नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री अश्वनी गुप्ता भी शामिल रहे। पूर्व नगर उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने कहा कि यह कदम निश्चित रूप से मार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।

 

 

रामानुजगंज पूर्व नगर उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता द्वारा माननीय मंत्री जी को पत्र

  1. रामानुजगंज से वाड्रफनगर जाने वाले मार्ग पर स्थित स्टेट हाईवे में पलटन घाट के समीप एक अंधा मोड़ है, जिसे कटिंग करके सुधारना अत्यंत
    आवश्यक है। यह स्थान दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील है और यहां आए दिन अप्रिय कई दुर्घटनाएं होती रही हैं। इस संदर्भ में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री शैलेश गुप्ता द्वारा माननीय मंत्री राम विचार नेताम जी को एक पत्र लिखा गया था, जिसमें उन्होंने इस मार्ग को सुधारने की अपील किया था। इसके संदर्भ में
    माननीय कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इस पत्र के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और तत्काल कार्यवाही के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखा। उन्होंने निर्देश दिया कि इस अंधे मोड़ की कटिंग की जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। साथ ही अन्य आवश्यक सुधार भी किए जाएं, ताकि मार्ग की स्थिति और सुरक्षा में सुधार हो सके।अभियंता को पत्र लिखा। विभाग में पत्र प्रेषित करने के दौरान नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री अश्वनी गुप्ता भी शामिल रहे। पूर्व नगर उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने कहा कि यह कदम निश्चित रूप से मार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में मनाया गया सुशासन दिवस।

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के उपाध्यक्ष वीडी लाल गुप्ता द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता,जनपद अध्यक्ष शारदा सिंह जी जनपद सीईओ मनोज पैकरा, वसीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी,अधिकारी रितु सिंह,पंचायत इंस्पेक्टर सुरेश सिंह,जनपद के बाबू बृजभूषण गुप्ता,वर्मा जी,तिवारी जी, एसबीएम अधिकारी कृष्णा विश्वकर्मा, जूठन मल टोप्पो, इंजीनियर विकास तिवारी,एवं जनपद के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर वीडी लाल गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति में जो ऊंचाइयाँ हासिल कीं, उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उनका जीवन एक प्रेरणा है, जो हमें सुशासन और राष्ट्र की सेवा के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझाता है।’’

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में जो सुशासन स्थापित हुआ, वह आज के समय में भी प्रासंगिक है। सुशासन दिवस मनाने का उद्देश्य सरकार की पारदर्शिता, ईमानदारी, और जनता की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना है। श्री गुप्ता ने कहा, ‘‘आज के दौर में हमें अटल जी के आदर्शों को अपनाते हुए, हर स्तर पर सुशासन को लागू करने की आवश्यकता है। सुशासन का मतलब है प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही, और हर व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करना। यही अटल जी के शासन का मूलमंत्र था।’’

उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों से भी यह अपेक्षाएँ की जाती हैं कि वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएँ ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।