Sun. Jun 7th, 2026

CG News: कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष का हंगामा, गृहमंत्री ने कहा- पिछले दो सालों से कम हुए अपराध

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर हमला करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि पुलिस बेहद कुशल है और अपराध के आंकड़े लगभग पिछले वर्षों की तरह हैं। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस ने चर्चा की मांग की और कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस पेश किया। इसे अध्यक्ष रमन सिंह ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा आरोपों का जवाब दिए जाने के बाद खारिज कर दिया।

भूपेश बघेल ने कहा- लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि बलात्कार, गैंगवार, धोखाधड़ी, तस्करी, अवैध खनन और शिकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसके कारण लोग कभी अपनी शांति के लिए प्रसिद्ध राज्य में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा- नेताओं को टारगेट कर रही पुलिस

वहीं, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने सदन में कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय राज्य पुलिस विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के खिलाफ महज सार्वजनिक तौर पर जुबान फिसलने पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा कांग्रेस पर राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच बहस शुरू हो गई।

भूपेश के कार्यकाल से की तुलना

विधानसभा में जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पुलिस “अत्यंत संवेदनशील और अत्यधिक कुशल” है और यह कहना गलत होगा कि हत्या, हत्या का प्रयास, गोलीबारी, बलात्कार, धोखाधड़ी, मानव तस्करी और अवैध शिकार के मामलों में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, “वास्तविकता यह है कि उपरोक्त सभी अपराध लगभग पिछले वर्षों की तरह ही हैं। यदि 2021 और 2022 के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह उससे काफी कम हैं।

Sources: navbharattimes.indiatimes.com

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed