बलरामपुर ,भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में जिले का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु पायलट राउण्ड 2.0 में इंटर्नशिप हेतु पंजीकरण भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के वेबसाइट पीएम इंटर्नशिप स्किम डॉट कॉम पर जारी है।
पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 निर्धारित है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिले के पीएमआईएस नोडल अधिकारी एवं शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज प्राचार्य श्री एस.पी. मिश्रा के द्वारा जिले के विभिन्न कॉलेज एवं सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के साथ ऑनलाइन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों का पंजीयन कैसे हो इस बारे में मार्गदर्शन कर विस्तृत रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज रामानुजगंज के व्याख्याता श्री उमा शंकर यादव मोबाईल नम्बर 93034-62536 को अधिकृत किया गया है। श्री एस.पी. मिश्रा ने जिले के सभी युवाओं को इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आव्हान किया है तथा अभ्यर्थी पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिये 12 मार्च 2025 से पहले शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में संपर्क कर सकते है।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतिम तिथि।

