Thu. Apr 23rd, 2026

उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए नये आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर विकासखण्ड

बलरामपुर के ग्राम पंचायत चंपापुर के शासकीय

उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया है। उक्त उचित मूल्य दुकान को नये एजेंसी को आबंटित किया जाना है। अतः इच्छुक संस्था, स्व-सहायता समूह जो उचित मूल्य दुकान चंपापुर का संचालन करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 26 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात् आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Related Post