Sun. Jun 7th, 2026

ढुलू राम ने कि 9 साल में 10 शादियां, आरोपी भेजा गया जेल।

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ढुलू राम ने बीते 9 वर्षों में 10 शादियां कीं और हाल ही में अपनी 10वीं पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी को मार डाला और फिर शव को जंगल में फेंक दिया

घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब गांव के कोटवार ने रोपा-क्यारी नाले के पास एक महिला का सड़ा-गला शव देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत सिर पर गंभीर वार के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ढुलू राम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि उसकी पिछली पत्नियों का क्या हुआ, क्योंकि 9 साल में 10 शादियों का यह सिलसिला सामान्य नहीं माना जा रहा। फिलहाल ढुलू राम की इस खौफनाक करतूत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।