प्रतीक सिंह को यह जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रतीक सिंह नगर पालिका परिषद की बैठकों में जनहित से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाएंगे और प्रशासनिक कार्यों पर प्रभावी निगरानी रखेंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष केपी सिंह/ नान बाबा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने प्रतीक सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और विपक्ष की भूमिका को मजबूती से निभाएंगे।

प्रतीक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वे नगर की समस्याओं को गंभीरता से लेकर जनहित में कार्य करेंगे और प्रशासन की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए विकासोन्मुखी सुझाव प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कांग्रेस संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार प्रकट किया।
यह नियुक्ति क्षेत्रीय राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी और स्थानीय विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

