Sat. Mar 7th, 2026

आरागाही में समाधान शिविर का आयोजन हुआ संपन्न।

बलरामपुर सुशासन समाधान शिविर की कड़ी में विकासख्डं रामचन्द्रपुर के आरागाही में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली।

शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब, वन अधिकार पत्र, लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, राशनकार्ड एवं बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह,जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी,जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,शैलेश गुप्त,श्रीमती शर्मिला गुप्ता,मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दयाल विश्वास,जनपद पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बी. डी.लाल गुप्ता,

श्रीमती सुनीता गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती सुराजमुनीया उईके, जनपद सदस्य महेश्वर जगते, मंडल महामंत्री बासुदेव राय,महामंत्री सिद्धार्थ यादव, पार्षद विकास गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता, विक्रम गुप्ता,धर्मप्रकाश केसरी,आकाश तिवारी, एवं सभी पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य कई वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे।

Related Post