Sat. Mar 7th, 2026

जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 30 जून को

बलरामपुर  जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 24 जून 2025 को आयोजित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से उक्त बैठक स्थगित कर तिथि में संशोधन करते हुए बैठक 30 जून 2025 को दोपहर 02 बजे से कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बलरामपुर में आयोजित किया गया है।
बैठक में वर्तमान में खाद्य/सहकारिता विभाग अंतर्गत सोसायटी के माध्यम से संचालित योजानाएं, लक्ष्य एवं उपलब्धि, वितरण करने वाली सामग्री की मूल्य दर, वर्तमान में वितरण प्रणाली के अंतर्गत दिये जाने वाले सामग्री की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित याजनाओं की वर्ष 2024-25 के लक्ष्य की उपलब्धि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य व उपलब्धि की जानकारी, रेशम एवं हथकरधा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, छत्तसीगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Related Post