
ज्ञापन के अनुसार फिल्म निर्माता अंकित भडाना और संदीप तोमर द्वारा निर्मित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी आगामी 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। समाज का आरोप है कि फिल्म में दर्शाया गया यादव युवती और मुस्लिम युवक के बीच काल्पनिक प्रेम प्रसंग समाज की बहन-बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। सर्वो यादव समाज के जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद सहित अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि फिल्म का शीर्षक और कथानक सामाजिक भावनाओं को आहत कर सकता है तथा इससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मुद्दे को लेकर देशभर के यादव समाज में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

