Thu. Apr 23rd, 2026

रामजन्म उत्सव पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन ने लगाए सेवा शिविर।

रामजन्म उत्सव के पावन अवसर पर माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में सेवा भाव शिविरों का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत रामभक्तों के लिए विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर शरबत, पानी, फ्रूटी, जूस, चना और गुड़ का वितरण किया गयाफाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। रामजन्म उत्सव के दौरान लगाए गए इन सेवा शिविरों में बड़ी संख्या में रामभक्तों ने पहुंचकर प्रसाद एवं पेयजल सेवा का लाभ लिया। इस पहल को लोगों ने काफी सराहा और इसे सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पलामू, रामगढ़, धनबाद, रांची, हजारीबाग, गढ़वा, गुमला, बरही और कोडरमा सहित विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विनोद भगत, सतीश मालाकार, राजेंद्र, सुरेंद्र, पिंटू मालाकार, शशि मालाकार, सुशांत, बबलू सैनी, निशांत सैनी, उमेश मालाकार, सूरज, संजय मालाकार, मुकेश मालाकार, मंटू मालाकार, शिवनारायण मालाकार, रंजीत मालाकार, वीरेंद्र, जितेंद्र मालाकार, मनु भगत और पंकज मालाकार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रकाश मालाकार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक एकजुटता ही नहीं, बल्कि धार्मिक और मानवीय अवसरों पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Post