Sun. May 17th, 2026

पेयजल शिकायतों के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर जारी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान और सुचारू जल व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा उपखंड एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों अथवा टोल फ्री नंबर पर देकर शीघ्र निराकरण प्राप्त करें।
जारी आदेश के अनुसार विकासखंड कुसमी एवं शंकरगढ़ के लिए सहायक अभियंता उपखंड कुसमी प्रदीप केरकेट्टा को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे मोबाइल नंबर 94076-80134 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार रामचंद्रपुर क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता उपखंड रामानुजगंज गुरुदेव सिंह कंवर का मोबाइल नंबर 93999-37660 जारी किया गया है।
वाड्रफनगर क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता विमलेश कुमार सिंह का मोबाइल नंबर 94060-29939 तथा बलरामपुर क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता सुनील उरांव का मोबाइल नंबर 79871-93334 निर्धारित किया गया है। राजपुर एवं शंकरगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता सुश्री मंजु खलखो का मोबाइल नंबर 89594-14808 जारी किया गया है।
इसके अलावा कुसमी एवं शंकरगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता रमेश खलखो का मोबाइल नंबर 96691-67564, रामचंद्रपुर क्षेत्र के लिए विजय कुमार पावले का मोबाइल नंबर 93997-38186 तथा वाड्रफनगर क्षेत्र के लिए भीम राम का मोबाइल नंबर 62615-88789 निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि नागरिक पेयजल से जुड़ी शिकायतों के लिए अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 18002330008 पर भी संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य गर्मी के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

Related Post