Thu. May 21st, 2026

फड़ मुंशी पर भड़के तेंदूपत्ता संग्राहक, वन विभाग ने कराया निराकरण।

रामानुजगंज। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के बनिक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुर में तेंदूपत्ता खरीदी को लेकर जमकर हंगामा हो गया। खरीदी केंद्र में अनियमितता और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तेंदूपत्ता संग्राहकों ने रामचंद्रपुर–सनावल मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया।ग्रामीणों का आरोप था कि 100 से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों से पत्ता खरीदा गया, लेकिन उनके संग्राहक कार्ड में खरीदी की एंट्री नहीं की गई। संग्राहकों ने फड़ मुंशी अशोक यादव पर लापरवाही और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पत्तियां सुखवाकर जमा कराने के बावजूद खरीदी का रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया,मामले की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. दिलरूबा ए. बानो विभागीय टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। उनके साथ वनपाल दयाशंकर सिंह, उपेंद्र सिंह, राजनाथ सिंह एवं पिंटू मालाकार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और संबंधित कर्मचारियों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। पूछताछ के दौरान फड़ मुंशी अशोक यादव ने बताया कि ठेकेदार से परिदान मिलने में देरी होने के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हुई।वन विभाग की टीम ने देर रात से लेकर सुबह लगभग 7 बजे तक लगातार बैठकर संग्राहकों की समस्याओं का निराकरण कराया। अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन और मौके पर समाधान के बाद ग्रामीण शांत हुए तथाइस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. दिलरूबा ए. बानो ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विभागीय अमले को सतर्क एवं चौकन्ना रहने के निर्देश दिए ताकि कोई अवैध खरीदारी न की जा सके।

Related Post