- सामाजिक एकता का दिया संदेश।
बलरामपुर, रामानुजगंज सामाजिक संगठन और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए शिवपुर क्षेत्र के समाजबंधुओं ने बलरामपुर जिले के नव नियुक्त कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास के प्रथम आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में रामचंद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने दोनों अध्यक्षों का पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उपस्थित समाजजनों ने कहा कि यह सम्मान केवल पदाधिकारियों का नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि राजेन्द्र श्रीवास के नेतृत्व में समाज शिक्षा, संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
वहीं रामचंद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास ने समाज को संगठित रखने तथा प्रत्येक परिवार को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने एक स्वर में कहा कि आपसी सहयोग, सम्मान और संगठन की भावना से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। शिवपुर में आयोजित यह सम्मान समारोह सामाजिक एकता, संस्कार और भाईचारे का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।
समाजजनों ने कहा कि संगठन में बगैर शक्ति, सम्मान संस्कार और एकता में समाज की उन्नति का आधार निहित है।

