Thu. Jun 18th, 2026

विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन।

रांची,माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन आगामी 25 एवं 26 जुलाई 2026 को झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को विवाह के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा समय एवं संसाधनों की बचत करना है।

इस संबंध में 14 जून 2026 को लेफ्ट फ्रंट होटल में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की कोर कमेटी का विस्तार किया गया।
बैठक में संरक्षक मंडल में रविंद्र प्रताप सैनी (टाटा जमशेदपुर), प्रमोद भगत (टाटा), उदय मालाकार (रामगढ़), बसंत मालाकार (बरही), शशि मालाकार को शामिल किया गया। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में कामाख्या भगत, राष्ट्रीय संगठन सचिव के रूप में जितेंद्र मालाकार, बरही संगठन मंत्री सुरेंद्र मालाकार, पलामू से राजेंद्र मालाकार एवं पिंटू मालाकार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विकास मालाकार उर्फ विक्की, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद मालाकार (हजारीबाग झलको), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मालाकार (बरकट्ठा) सहित कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।
इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उदय मालाकार, संरक्षक मनु भगत (कोडरमा), राष्ट्रीय सदस्य वीरेंद्र जी (गुमला), रवि मालाकार (हजारीबाग), राष्ट्रीय सचिव मंटू मालाकार (गढ़वा) सहित अन्य समाजसेवियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। फाउंडेशन के संस्थापक प्रकाश मालाकार ने बताया कि
परिचय सम्मेलन में माली, मालाकार समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। पंजीयन के लिए आवेदन फार्म में नाम, माता-पिता का नाम, गोत्र, जन्मतिथि, ऊंचाई, व्यवसाय, आय, पता एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी देनी होगी। बाहर से आने वाले समाज बंधुओं के ठहरने की भी उचित व्यवस्था संगठन द्वारा की जाएगी।
संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद भगत ने बताया कि
संगठन ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। साथ ही विवाह संबंध तय करने से पहले सभी आवश्यक जानकारी की जांच करने की सलाह दी गई है।

संपर्क:
प्रकाश मालाकार (संस्थापक) – 9713423708
विनोद भगत (राष्ट्रीय अध्यक्ष) – 9431103869

Related Post