Sun. Jun 7th, 2026

अंजुमन कमेटी (मुस्लिम समाज) ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को किया सम्मानित।

बलरामपुर जिले के रामानुगंज में स्थानीय मुस्लिम समाज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रामानुगंज के जामा मस्जिद के सामने आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक एवम स्थानीय जनता उपस्थित रही। इसके पश्चात मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को गुलदस्ता एवम शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।

शिक्षक यूनुस खान ने रमन अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा, नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में रमन अग्रवाल ने सदैव समाज के हर वर्ग का सम्मान किया है और विकास कार्यों में निष्पक्षता बरती है। उनकी कार्यशैली से रामानुगंज का सर्वांगीण विकास हुआ है। सम्मान ग्रहण करने के बाद रमन अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुस्लिम समाज द्वारा मुझे इस प्रकार का सम्मान दिया गया। मैं हमेशा सभी धर्मों और समाज के लोगों के साथ समानता का व्यवहार करता रहा हूं और आगे भी रामानुगंज के विकास के लिए समर्पित रहूंगा। आप सभी का सहयोग ही मेरी प्रेरणा है। सम्मान समारोह के दौरान, रमन अग्रवाल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। सफाई व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, सड़कों का निर्माण और सामुदायिक भवनों का निर्माण जैसी योजनाओं के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद के साथ मुस्लिम समाज के सदर जनाब मोहम्मद रागिब खान ने कहा कि रमन अग्रवाल जैसे नेता समाज में समरसता और प्रगति के प्रतीक हैं। हम आशा करते हैं की आने वाले भविष्य में भी इसी तरह नगर वासियों एवं मुस्लिम समाज के प्रति अग्रसर रहेंगे ।
यह सम्मान समारोह रामानुगंज की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण था, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे के साथ एकत्रित हुए। इस अवसर पर मुस्लिम समाज से मो. रागिब खान (अध्यक्ष) मुस्लिम समाज रामानुजगंज,खलीक अहमद,बिलाल अंसारी, जसीम मंसूरी, मनउवर हाशमी, फिरोज रहमान
जहांगीर खान,जमरूद्दीन मंसूरी, इम्तियाज़ खान (बड़कू),महबूब खान, नईम मंसूरी, महमुद खलीफा, डॉ रियाज अहमद, दो नियाजउद्दीन अंसारी, एजाज अंसारी, तौकीर रजा, सद्दाम मंसूरी, सर सोहराब खान, शाईद आलम, नौशाद खलीफा,युनुस खान, नायब सदर कदम अंसारी नूरजमा खान,मेराज अंसारी,शाहिद, एवं भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।