Sun. Jun 7th, 2026

अबुझमाड़ मैराथन पंजीयन कि प्रक्रिया जारी

अबुझमाड़ मैराथन पंजीयन कि प्रक्रिया जारी

नारायणपुर जिले में पारंपरिक महोत्सव को ध्यान में रखकर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस नारायणपुर, भिलाई स्टील प्लांट, जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से अबुझमाड़ महोत्सव-अबुझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025 का आयोजन 02 मार्च 2025 को प्रातः 05.30 बजे से आयोजित किया जाना है। उक्त आयोजन में राज्य एवं देश-विदेश के लगभग 15-16 हजार धावकों द्वारा सहभागिता प्रदान किया जावेगा। उक्त आयोजन जिसके लिए वेबसाईट रन अबुझमाड़ डॉट ईन में पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। अबुझमाड़ मैराथन में पंजीयन कराने वाले धावकों के लिए पंजीयन शुल्क 299 रुपये निर्धारित किया गया है। उक्त मैराथन दौड़ में विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। जिसके तहत ओपन हाफ मैराथन महिला एवं पुरुष (21 कि.मी.) में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 01 लाख 50 हजार, द्वितीय 01 लाख, तृतीय 75 हजार, चतुर्थ एवं पंचम 50 हजार तथा 6वें से 10वें स्थान तक 10-10 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार ओपन जिला हाफ मैराथन महिला एवं पुरुष (21 कि.मी.) में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 01 लाख, द्वितीय 75 हजार, तृतीय 50 हजार, चतुर्थ एवं पंचम 10 हजार तथा 6वें से 10वें स्थान तक 05-05 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। दौड़ ओपन महिला एवं पुरूष (10 कि.मी.) में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 08 हजार, चतुर्थ एवं पंचम 10 हजार तथा दौड़ ओपन महिला में (05 कि.मी.) में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 10 हजार, द्वितीय 07 हजार, तृतीय 05 हजार, चतुर्थ एवं पंचम 01-01 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।