Fri. Oct 23rd, 2026

मुख्य खबरें

जिले के नगरीय निकाय चुनाव  में 79.85 प्रतिशत मतदान

नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ सम्पन्न

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2025 में नगर पालिक परिषद बलरामपुर एवं नगर पालिका रामानुजगंज तथा नगर पंचायत  वाड्रफनगर, राजपुर व कुसमी में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। जिले के पांचों नगरीय निकाय चुनाव में कुल 79.85 प्रतिशत् मतदान हुआ जिसमें नगर पालिका परिषद् बलरामपुर में 80.16 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में 78.82 व नगर पंचायत वाड्रफनगर में 81.47, राजपुर में 83.95 व कुसमी में 77.72 प्रतिशत् मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।  नगरीय निकाय निर्वाचन में नये युवा मतदाताओं में अपने प्रतिनिधि चुनने तथा लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने हेतु गजब का उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्रों में दिव्यांग, वयोवृद्ध एवं महिला मतदाताओं द्वारा भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया, साथ ही मतदाताओं ने सेल्फी वोटर जोन में फोटो भी खिंचवाई। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ सेक्टर अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी तैनात थे तथा उन्होंने लगातार अपने क्षेत्रों में घूमकर शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराया।

मदरसा अशरफिया गरीब नवाज में परीक्षा हुआ शुरू

मदरसा अशरफिया ग़रीब नवाज में जूनियर बच्चों का
परीक्षा मदरसा के प्रिंसिपल अल्लामा मौलाना सरवर
फैजी साहब और मौलाना शमशेर राजा के अध्यक्षता
में लिया गया। मदरसा में उर्दू अरबी फारसी के अलावे
अंग्रेजी हिंदी विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर और
अनेक तरह का क्रियाकलाप सुव्यवस्थित और
सुसंगठित तरीके से किया जा रहा है यह बहुत ही
अच्छी पहल है। बच्चों का सर्वांगीण विकास हेतु
मदरसा गरीब नवाज झारखंड के महुआ डाड़ में यह एक अनोखा शुरुआत है।
मदरसे में दूर दराज के गरीब बच्चों को पढ़ाया जाता है
इसलिए बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित न हो इसके लिए
अथक प्रयास किया गया है जो काफी ही प्रशंसनीय
और सराहनीय है। सभी विषय की पढ़ाई स्थानीय
शिक्षक मोहम्मद लकी अली जो गुरु कोचिंग सेंटर के
संचालक हैं उन्हीं के तत्वाधान में सभी विषय की
पढ़ाई सुसंगत तरीके से अनुशासन के दायरे में कराई
जाती है। आने वाले समय में मदरसे में कंप्यूटर
प्रैक्टिकल के साथ-साथ इंग्लिश स्पोकन कोर्स और हर
तरह के प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाएगी यह
जानकारी मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना गुलाम सरवर
फैजी साहब ने दी है।

बलरामपुर भारी एवं हल्का वाहन चालक प्रायोगिक परीक्षा

बलरामपुर, वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर ने जानकारी दी है कि सरगुजा वन वृत्त अंतर्गत बलरामपुर वनमण्डल में भारी/हल्का वाहन चालक के पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रायोगिक परीक्षा प्रातः 08 बजे से हाई स्कूल ग्राउण्ड बलरामपुर में 20 से 24 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। जिसमें 20 जनवरी को कुल 139 पात्र अभ्यर्थियों में से पात्रता सूची क्रमांक 01 से 100 तक तथा 21 जनवरी को पात्रता सूची क्रमांक 101 से 139 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन/मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। इसी प्रकार 21 जनवरी 2025 को हल्का वाहन चालक हेतु कुल 325 पात्र अभ्यर्थियों में पात्रता सूची क्रमांक 01 से 60 तक, 22 जनवरी को 61 से 160 तक, 23 जनवरी को 161 से 260 तक तथा 24 जनवरी को 261 से 325 तक के अभ्यर्थियों का भारी वाहन चालन/मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा लिया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित तिथि, स्थल की अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।