Fri. Oct 23rd, 2026

ताजा खबरें

सजगता से करें कार्रवाई: बलरामपुर कलेक्टर श्री कटारा।

बलरामपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन की निगरानी को लेकर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने खनिज विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि चेक पोस्टों पर तैनात अमला पूरी सजगता से कार्य करें।

 

उन्होंने कहा कि अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिए चेक पोस्टों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए, वाहनों की नियमित जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी चेक पोस्ट पर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए – डॉ गांगले।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डॉ भीमराव आम्बेडकर जी की 134 वी जन्म जयंती कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाई गई जिसमें डॉ लखन गांगले ने बताया कि आम्बेडकर कोई व्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा हैं जिसे हम सब को समझना होगा आम्बेडकर जी ने सदैव सर्व हित के लिए कार्य किया वे किसी एक तबके या समाज के नेता नही बल्कि सभी वर्गों का विकास करने वाली शख्शियत थी। 

 

उन्होंने कहा कि किस प्रकार बाबा साहेब का जीवन विप्पतियों से गुजरा हैं जिन विपत्तियों को दूर करने का शिक्षा ही मात्र ऐसा उपाय हैं जो व्यक्ति के जीवन मे बदलाव लाता हैं ओर शिक्षित व्यक्ति समाज मे अपनी अलग जगह स्थापित करता हैं बाबा साहब कहते थे कि व्यक्ति का जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए अर्थात हम सभी को कर्म की प्रधानता रखनी चाहिए ताकि जीवन मे हमे लोग हमारे अच्छे कामो से याद कर सके,

 

जल संसाधन विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते किसान परेशान हैं।

जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार में मस्त, किसान पानी के लिए त्रस्त।

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत भंवर माल जलाशय की नहर की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर बह रहा है। लाखों लीटर पानी। जबकि हर वर्ष नहर रिपेयरिंग के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन नहर की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि नहर की सफाई सही तरीके से कर दी जाए तो कई एकड़ भूमि सिंचित हो सकती है और किसानों को बड़ा लाभ मिल सकता है। मगर विभागीय उदासीनता के कारण आज भी किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। इस संबंध में जब विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता से सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई दी कि नहर के कुछ हिस्सों में पत्थर होने के कारण पूरी तरह सफाई संभव नहीं हो पा रही है। लेकिन सवाल यह है कि जब करोड़ों की लागत से जलाशय बनाया जा सकता है, तो लाखों रुपए की रिपेयरिंग राशि से पत्थर कटाई क्यों नहीं करवाई जा सकती।
ग्रामीणों का आरोप है कि भंवर माल जलाशय की नहर सफाई के नाम पर हर साल विभाग द्वारा फर्जी लाखों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं, लेकिन काम धरातल पर नहीं दिखता।
यह भ्रष्टाचार की सीधी तस्वीर है और जांच का विषय भी है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गड़बड़ी पर संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करता है या नहीं। किसानों को न्याय के साथ पानी मिलेगा या नहीं, यह आने वाला समय बताएगा।

पूर्व एल्डरमेन सोमू चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार।

मनेन्द्रगढ़ जिले के एमसीबी थाना झगराखांड क्षेत्र से एक पुराने चेक बाउंस मामले में पूर्व एल्डरमेन सोमू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला वर्ष 2022 में दर्ज हुआ था, जिसमें मुकेश अग्रवाल नामक व्यक्ति ने सोमू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, आरोपी सोमू ने मुकेश अग्रवाल को एक चेक दिया था। जब मुकेश ने उक्त चेक को बैंक में जमा किया, तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने झगराखांड थाने में चेक बाउंस के तहत मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मामला काफी समय से लंबित था, लेकिन हाल ही में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गिरफ्तारी की। चेक बाउंस जैसी आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस की यह कार्रवाई आम नागरिकों के लिए एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखी जा रही है।

इस गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि कानून से बचना आसान नहीं है और आर्थिक मामलों में पारदर्शिता व ज़िम्मेदारी ज़रूरी है। पुलिस की तत्परता और न्याय व्यवस्था की सक्रियता से भविष्य में ऐसे मामलों में कमी आने की उम्मीद की जा रही है।

 

जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार में मस्त, किसान पानी के लिए त्रस्त।

रामानुजगंज: जल संसाधन विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते किसान परेशान हैं। भंवर माल जलाशय की नहर की सफाई नहीं होने के कारण लाखों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। जबकि हर वर्ष नहर रिपेयरिंग के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन नहर की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि नहर की सफाई सही तरीके से कर दी जाए तो कई एकड़ भूमि सिंचित हो सकती है और किसानों को बड़ा लाभ मिल सकता है। मगर विभागीय उदासीनता के कारण आज भी किसान पानी के लिए तरस रहे हैं।

इस संबंध में जब विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता से सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई दी कि नहर के कुछ हिस्सों में धारी पत्थर होने के कारण पूरी तरह सफाई संभव नहीं हो पा रही है। लेकिन सवाल यह है कि जब करोड़ों की लागत से जलाशय बनाया जा सकता है, तो लाखों रुपए की रिपेयरिंग राशि से पत्थर कटाई क्यों नहीं करवाई जा सकती?

ग्रामीणों का आरोप है कि भंवर माल जलाशय की नहर सफाई के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं, लेकिन काम धरातल पर नहीं दिखता। यह भ्रष्टाचार की सीधी तस्वीर है और जांच का विषय भी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गड़बड़ी पर संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करता है या नहीं। किसानों को न्याय मिलेगा या नहीं, यह आने वाला समय बताए गा।

जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार में मस्त, पानी के लिए किसान त्रस्त।

रामानुजगंज के भंवर माल जलाशय की नहर की सफाई नहीं होने से सड़क पर बह रहा है,लाखों लीटर पानी जिससे किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति जल संसाधन विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार की देन मानी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यदि नहर की सफाई सही ढंग से कर दी जाए, तो हजारों एकड़ भूमि सिंचित हो सकती है और क्षेत्र के कई किसान लाभान्वित हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते वर्षों में नहर रिपेयरिंग के नाम पर विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च किए गए। लेकिन नहर की स्थिति आज भी जस की तस है, जिससे यह साफ होता है कि कार्य सिर्फ कागजों पर ही किया गया है। नहर की सफाई के अभाव में जलाशय से छोड़ा गया पानी खेतों तक पहुंचने के बजाय सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है।

इस विषय पर जब विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता से पूछा गया, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि नहर के कुछ हिस्सों में धारी पत्थर होने के कारण पूरी तरह से सफाई नहीं हो पा रही है। हालांकि, ग्रामीणों का तर्क है कि जब करोड़ों की लागत से भंवर माल जलाशय का निर्माण किया जा सकता है, तो क्या लाखों रुपये खर्च करके पत्थरों की कटाई नहीं की जा सकती थी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर की सफाई के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है और लाखों रुपये हड़प लिए गए हैं। यह संपूर्ण मामला जांच का विषय है। लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचारियों पर कोई ठोस कदम उठाता है या यह मामला भी अन्य कई मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल, किसान पानी के लिए तरस रहे हैं और जल संसाधन विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

धान घोटाले में अधिकांश अभियुक्तों को मिली जमानत, तीन अब भी जेल में।

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर और कामेश्वर नगर धान खरीदी केंद्र में हुए चर्चित धान घोटाले में बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सत्र न्यायालय रामानुजगंज के न्यायाधीश श्री हेमंत सरा ने पूर्व में इस मामले में 17 अभियुक्तों की अपील खारिज करते हुए सभी को जेल भेज दिया था।

लेकिन यह क्या इस प्रकरण में शामिल अधिकांश अभियुक्तों को लगभग 10 दिवस के अंदर ही हाई कोर्ट बिलासपुर से जमानत मिल गई , जिससे उनके परिजनों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जमानत मिलने के बाद अभियुक्तों ने राहत की सांस ली और उनमें हर्ष का माहौल देखने को मिला। हालांकि, इस मामले में शामिल तीन अभियुक्त – मोहम्मद शफीक, बकरीद मियां और नसरुल्लाह अंसारी – अभी भी जेल में बंद हैं और उन्हें जमानत मिलने की प्रतीक्षा है। उनके परिजन अब भी न्याय की उम्मीद में हैं और अगली सुनवाई की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।

इस घोटाले ने जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि धान खरीदी में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई थीं, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। अब जब अधिकतर अभियुक्तों को जमानत मिल चुकी है, तो बाकी तीनों की रिहाई की संभावनाओं पर भी निगाहें टिकी हैं।

 लोगों का मानना है कि न्यायालय से अब तीनों को भी शीघ्र राहत मिल सकती है, मगर फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा।

 

कांग्रेस पार्टी ने खोया एक और समर्पित सिपाही – नहीं रहे मो० यासीन अंसारी ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रामचंद्रपुर के अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मो० यासीन अंसारी जी का आज हैदराबाद में हार्ट ऑपरेशन के दौरान दुःखद निधन हो गया।

उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुँची है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला ठाकुर ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि।
मो० यासीन अंसारी जी एक कर्मठ, ईमानदार और जनता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने संगठन को हमेशा प्राथमिकता दी और क्षेत्र की सेवा में जीवन समर्पित कर दिया। उनके जाने से न केवल संगठन को, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुँचा है। उनकी सादगी, समर्पण और नेतृत्व हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। यह शून्यता कभी पूरी नहीं की जा सकेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।

कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर किया गया निलंबित ।

बलरामपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला उधेनूपारा विकासखंड राजपुर में कक्षा 5वीं की परीक्षा में किसी अन्य छात्रा को बैठाकर परीक्षा दिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर एवं तीन सदस्यीय टीम के द्वारा जांच किया गया।

उक्त संबंध में संयुक्त जाँच समिति द्वारा जाँच में पाया गया कि संबंधित स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक श्रीमती प्रमिला तिग्गा एवं सहायक शिक्षक श्रीमती नीलू केरकेट्टा के द्वारा 5वीं के कक्षा में किसी अन्य छात्रा को बैठाकर परीक्षा दिलाए जाने संबंधी शिकायत प्रमाणित पायी गई। संस्था में पदस्थ प्रधानपाठक श्रीमती प्रमिला तिग्गा एवं सहायक शिक्षिका श्रीमती नीलू केरकेट्टा का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी. एन. मिश्रा द्वारा प्रधान पाठक श्रीमती प्रमिला तिग्गा एवं सहायक शिक्षक श्रीमती नीलू केरकेट्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया किया गया है।

निलंबन अवधि में श्रीमती प्रमिला तिग्गा एवं श्रीमती नीलू केरकेट्टा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती तिग्गा एवं श्रीमती केरकेट्टा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी

बलरामपुर में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।

बलरामपुर: राजीव भवन में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NSUI के पूर्व उपाध्यक्ष हबीबुल्लाह अंसारी और कृपा शंकर के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की गई और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हामिद अंसारी, आयुष खलखो, निर्भय गुप्ता, राजा साहू, मनान अंसारी, आमिर खान और शाहनवाज हुसैन उपस्थित रहे। बलरामपुर एनएसयूआई (NSUI) के दर्जनों कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने समता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना था, बल्कि युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना भी था। उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। बलरामपुर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसे सामाजिक एकता एवं समरसता का प्रतीक बताया।