विभिन्न पदों की पूर्ति हेतु वाक इन इंटरव्यू 10 अप्रैल को
बलरामपुर, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी बलरामपुर में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत।
प्रशिक्षण हेतु मेहमान प्रशिक्षक (ट्रेनर) फैबरिकेशन, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्निकल एवं जल वितरण संचालक के 1-1 पदों की पूर्ति हेतु अस्थायी भर्ती वॉक ईन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है। वॉक ईन इंटरव्यू 21 मार्च 2025 को प्रातः 9ः30 बजे से परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी भेलवाडीह, चांदो रोड बलरामपुर में आयोजित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए जिले के वेबसाइट बलरामपुर डॉट जीवोव्ही डॉट ईन से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक आवेदन पत्र में अपना पूर्ण बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।


बिहार के आरा शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना में, भोजपुर जिले के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए 6 से 7 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के जेवरात लूट लिए। इस दुस्साहसिक वारदात को अपराधियों ने महज 20 मिनट में अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
निष्प्रयोज्य सामग्रियों में होमगार्ड जवानों की वर्दी, बूट एंकल, जंगल बूट, डर्वी शू, शर्ट सफेद, फूलपेंट नीला, शर्ट टेरीकॉट, फूलपेंट टेरीकॉट, बरसाती मय टोपी, जर्सी खाखी, अंगोला शर्ट, हाफ पैंट, मोजा नायलोन, कैप बैरेट उल, मोजा जोड़ उनी, कंबल, मच्छरदानी कॉटन, ग्राउण्ड शीट, ब्राउन पी.टी. शू, मच्छरदानी नायलोन, दरी, जर्सी नीली, नीली बड़ी दरी, शर्ट खखी कॉटन, बेल्ट लेदर काला, टोपी बैच, लेनियार्ड, केन, कंधा बैच, तगाड़ी, बेलचा साम्रगी की नीलामी एक ही लॉट में की जाएगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर सामग्रियों को देख सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास की दीवारें गिर गईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में दम घुटने से दुकान के मालिक कुश कुमार समेत एक ग्राहक, दो बच्चे और दुकान में काम करने वाली एक महिला की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।
जानकारी अनुसार, सूरजपुर जिले के ओड़गी क्षेत्र में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के वक्त वह स्वयं वाहन चला रहे थे। दुर्घटना में उनके हाथ में चोट आई है, हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाया और आगे के इलाज के लिए अंबिकापुर रवाना कर दिया गया।
पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 निर्धारित है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु जिले के पीएमआईएस नोडल अधिकारी एवं शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज प्राचार्य श्री एस.पी. मिश्रा के द्वारा जिले के विभिन्न कॉलेज एवं सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के साथ ऑनलाइन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों का पंजीयन कैसे हो इस बारे में मार्गदर्शन कर विस्तृत रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज रामानुजगंज के व्याख्याता श्री उमा शंकर यादव मोबाईल नम्बर 93034-62536 को अधिकृत किया गया है। श्री एस.पी. मिश्रा ने जिले के सभी युवाओं को इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आव्हान किया है तथा अभ्यर्थी पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिये 12 मार्च 2025 से पहले शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में संपर्क कर सकते है।
आरोपीगण 1. सरफुद्दीन उर्फ बंग्लू पिता फजलहक उम्र 50 वर्ष साकिन कुसमी थाना कुसमी जिला बलरामपुर रा.गंज 2. इस्लामउद्दीन अंसारी पिता स्व. रहीमबकस मिया उम्र 55 वर्ष साकिन सेमरा थाना चैनपुर जिला पलामू झारखण्ड 3. इनायत अंसारी पिता अजमेर अंसारी उम्र 40 वर्ष साकिन बीरबांध थाना गढ़वा झारखण्ड 4.शेखर पैकरा पिता मगजू पैकरा उम्र उम्र 40 वर्ष साकिन जिगनिया थाना कुसमी जिला बलरामपुर – रा. ग, 5. जगदीश पैकरा पिता स्व. जयना उम्र 59 वर्ष साकिन जिगनिया थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक
कार्यपालन अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि जो ठेकेदारी रेडिमेड कार्य में कोताही बरत रहे है उन्हें ब्लैक लिस्टेड करें तथा ऐसे ठेकेदार जिनकी कार्य में रूची नहीं है उनका अनुबंध निरस्त किया जाए साथ ही शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचाने वाले के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में वाड्रफनगर एवं रामानुजगंज विकासखंड में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सब इंजीनियरों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभाग द्वारा तकनीकी स्वीकृति, प्रशासकीय मंजूरी पर अनुमोदन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, पीएचई कार्यपालन अभियंता श्री पंकज जैन सहित सदस्यगण व ठेकेदार उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में जिले के 06 विकासखण्ड से चयनित कुल 18 विद्यार्थियों ने सहभागीेता दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में गणित एवं विज्ञान से संबंधित मौखिक, लिखित एवं क्रिएटिव गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें विकासखण्ड बलरामपुर के माध्यमिक शाला दलधोवा की कुमारी प्रतिमा यादव ने प्रथम स्थान, विकासखण्ड शंकरगढ़ के कन्या माध्यमिक शाला की कुमारी काजल पैकरा ने द्वितीय स्थान एवं विकासखण्ड कुसमी के विश्वकर्मा माध्यमिक शाला चान्दो के राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो, स्कूल बैग, मेडल एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री राम प्रकाश जायसवाल के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ग्रामीण अंचल के बच्चों को अपने प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ए.पी.सी. श्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, श्री शिवकुमार उपाध्याय, जिला ग्रंथालय प्रभारी श्री राजकुमार शर्मा एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
युवा मतदाता देवजीत सिंह, मधुसूदन सिंह एवं त्रिभुवन नाग ने अपने मतदान में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। तीनों मतदाताओं ने मतदान के बाद कहा कि देश के लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है और एक बेहतर लोकतंत्र के निर्माण के लिए युवाओं को अपने मताधिकार उपयोग अवश्य करना चाहिए। युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से इस बार का चुनाव और भी खास हो गया है। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए प्रशासन के द्वारा खास जागरूकता अभियान चलाया गया था।