Fri. Oct 23rd, 2026

ताजा खबरें

पहले चरण में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत पहले चरण में राजपुर, शंकरगढ़ व कुसमी में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में बुजुर्गों, महिलाओं, युवा मतदाताओं के साथ नये मतदाताओं में अपने प्रतिनिधि चुनने तथा लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने हेतु भारी उत्साह का माहौल देखा गया। साथ ही मतदान केन्द्रों में दिव्यांग, वयोवृद्ध महिला मतदाताओं द्वारा भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रमन अग्रवाल ने भारी मतों से जीत दर्ज की।

रामानुजगंज नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा  प्रत्याशी रमन अग्रवाल ने भारी मतों से जीत दर्ज की।

यह चुनाव परिणाम भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। रमन अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में शानदार विजय प्राप्त की। उनकी इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और उन्होंने अपनी मेहनत और कड़ी कोशिशों को सफल बताया।

रमन अग्रवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान नागरिकों से अपील की थी कि वे उनके नेतृत्व में नगर पालिका को और भी सशक्त और विकासशील बनाने में मदद करें। उनके विकास के एजेंडे में शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर, जल आपूर्ति, सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे थे, जिनके लिए उन्होंने कई योजनाएं प्रस्तुत की थीं। इन मुद्दों पर ध्यान देने और नागरिकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करने का उनके अभियान ने अहम भूमिका निभाई।रमन अग्रवाल की जीत को भाजपा की रणनीतिक सफलता के रूप में भी देखा जा रहा है। पार्टी ने इस चुनाव में अच्छे उम्मीदवारों के चयन और सही प्रचार रणनीति के साथ मुकाबला किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की और अंततः रमन अग्रवाल को भारी मतों से जीत दिलाई। उनकी इस जीत से यह साफ है कि रामानुजगंज में भाजपा की पकड़ मजबूत हुई है और अगले चुनावों में पार्टी की स्थिति और भी मजबूत हो सकती है।

 

रामानुजगंज नगर में कुत्तों का आतंक: जिम्मेदार कौन?

रामानुजगंज नगर में कुत्तों का आतंक: जिम्मेदार कौन?

रामानुजगंज नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों का फैलाव बढ़ता जा रहा है, जिससे नागरिकों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। आज भारत माता चौक पर एक कुत्ते के झुंड ने एक सूअर पर हमला कर दिया, जिससे यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। इस घटना से यह सवाल उठता है कि आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है?

कुत्तों के हमलों का सिलसिला सिर्फ पशुओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों पर भी बढ़ता जा रहा है। कई बार बच्चों पर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया है, जिससे न सिर्फ शारीरिक चोटें आईं, बल्कि मानसिक आघात भी हो चुके है। इससे स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हैं
कई बार ये कुत्ते बेमहसूस तरीके से समूह में भी इकट्ठे होते हैं, जिससे उनकी आक्रामकता बढ़ जाती है।
वहीं नगर पालिका या स्थानीय प्रशासन का इस पर कोई ठोस कदम न उठाना भी इस समस्या को बढ़ावा दे रहा है।

 

।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को प्रतिदिन देना होगा व्यय लेखा

नगर पालिका निर्वाचन 2025 के तहत् 

अध्यक्ष पद के निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन खर्चों का रख-रखाव, नाम निर्देशन की तिथि से परिणाम घोषित होने तक निर्वाचन के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी स्वयं या उसके निर्वाचित एजेंट द्वारा निर्वाचन के संबंध में सभी व्ययों का सही लेखा रखना होगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन में नगर पंचायत के अभ्यर्थी 75 हजार रुपये तथा नगर पालिका के अभ्यर्थी 02 लाख तक व्यय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल निर्वाचन के दौरान असंवैधानिक वस्तुओं का प्रयोग न करें। साथ ही उन्होंने निर्वाचन को लेकर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नगर पंचायत राजपुर में व्यय प्रेक्षक श्री गौरीशंकर जागृति द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों की बैठक लेकर आदर्श आचार संहिता, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं व्यय लेखा संधारण के अनुदेश की जानकारी दी गई।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रजीव जेम्स कुजूर व्यय लेखा अनुवीक्षण के अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सुआ, कर्मा, गेड़ी, भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।

इस दौरान जिले के गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री प्रवास पर नगरीय क्षेत्र में डायवर्सन मार्ग निर्धारित

बलरामपुर. मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2025 से तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मार्ग व्यवस्था एवं डायवर्सन बनाया गया है। जिसके तहत बड़कीमहरी तिराहा से संयुक्त जिला कार्यालय भवन तक 14 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक मालवाहकों एवं चार पहिया वाहनों को पूणतः प्रतिबंधित किया गया है। मार्ग व्यवस्था के तहत बड़कीमहरी तिराहा से जिला कार्यालय भवन तक के लिए मार्ग बड़कीमहरी तिराहा-दहेजवार-संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर ने मेडिकल मोबाईल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

बलरामपुर,कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयुष विभाग द्वारा संचालित मेडिकल मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार करते हुए  ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को घर के समीप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मेडिकल मोबाईल यूनिट के द्वारा निर्धारित दिवसों में जिले के चिन्हांकित ग्राम में जाकर ग्रामीणों को ईलाज सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल मोबाईल यूनिट विकासखंड कुसमी अंतर्गत सोनबरसा, नवाडीहकला, बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत सीतारामपुर पारा, कण्डा, चिलमा, दहेजवार, तुराडीह, टांगरमहरी ग्रामों को कवर करेगी।

।त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

बलरामपुर .त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य के लिए आरक्षण की कार्यवाही जिा पंचायत के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में लाटरी पद्धति से किया गया।
जिला पंचायत सदस्य हेतु आरक्षण क्षेत्र क्रमांक-1 कोगवार अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक-2 सरना हेतु अनारक्षित महिला, क्रमांक-3 सुलसुली हेतु अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-4 सनावल हेतु अनारक्षित महिला, क्रमांक-5 नवाडीह हेतु अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्रमांक-6 विजयनगर अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-7 खोभी(कपिलदेवपुर) हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-8 तातापानी हेतु अनारक्षित मुक्त, क्रमांक-9 चांदो हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-10 नटवरगर हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-11 शंकरगढ़-01 हेतु अनुसूचित जनजाति महिला, क्रमांक-12 अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।

आरोपी ठेकेदार के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया गया है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क किनारे पांच एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा है। 
दरअसल, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर है। वहीं अब इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया है। आरोपी ठेकेदार ने गंगालूर मार्ग पर कंस्ट्रक्शन के नाम पर 5 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। मौके पर वन विभाग के अफसर समेत SDM और राजस्व अमला मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ भाजपा में विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Version 1.0.0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूरे देश में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. इस प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जाएगी. छत्तीसगढ़ में जहां मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, वहीं जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है.

बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ के लिए इस जिम्मेदारी का निर्वहन महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को सौंपा गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की नियुक्ति की गई है. इसके साथ ही गुजरात के लिए भाजपा नेता भूपेंद्र यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बता दें कि विनोद तावड़े, जो महाराष्ट्र से आते हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी और वह राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं. तावड़े 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.