Fri. Oct 23rd, 2026

ताजा खबरें

अलग अलग मामलों में 374 बोरी अवैध धान जब्त

सूरजपुर जिले में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में निरन्तर अवैध धान को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज तहसीलदार लटोरी के नेतृत्व में खाद्य, राजस्व एवं सूरजपुर मंडी के संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम कल्याणपुर के मनोहर जायसवाल के पास अवैध रूप से संग्रहित 214 बोरे धान वजन 86 क्विंटल अनुमानित , श्रीमती प्रीति जायसवाल पति दिनेश जायसवाल के पास 250 बोरे वजन 100 क्विंटल लगभग जब्त किया गया है। ग्राम कल्याणपुर में गुलजारी जायसवाल के मकान में धान का अवैध भंडारण की आशंका पर मकान को सील किया गया। इसी क्रम में लटोरी के मीना सोनी पति प्रमोद सोनी के दुकान से भी 110 बोरे वजन 44 क्विंटल धान जब्त किया गया।

मंत्री राम विचार नेताम जी का कार्यक्रम किया गया निरस्त।

माननीय श्री रामविचार नेताम जी मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति,
अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान
कल्याण विभाग का दिनांक 03.01.2025 एवं 04.01.2025 का प्रवास कार्यक्रम
अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है।
माननीय मंत्री जी की आगामी कार्यक्रम की सूचना पृथक से दी जावेगी ।

तातापानी महोत्सव 2025 विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति हेतु चयन टीम का गठन

बलरामपुर,कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी (तातापानी महोत्सव) श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2025 में जिले के युवाओं की प्रतिभा हेतु मंच प्रदान किया जाना है। जिसमें चयनित प्रतिभागी 14 से 16 जनवरी 2025 तक अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गायन, संगीत वादन, पिक्चर आर्टिटस्ट, एकल नृत्य, स्व लिखित काव्य पाठ, कॉमेडी विधा शामिल है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए समस्त महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन मो.न. (9977920198) एवं जिले के समस्त विद्यालयों हेतु सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री मनोहर जायसवाल मो.न. (9617608166) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
साथ ही कलेक्टर श्री कटारा द्वारा तातापानी महोत्सव 2025 में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले समस्त कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए चयन टीम का गठन किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग सुश्री समीक्षा जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती आशा रानी टोप्पो, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन को सदस्य नियुक्त किया गया है।

तातापानी महोत्सव 2025। विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति हेतु चयन टीम का गठन

बलरामपुर,कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी (तातापानी महोत्सव) श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2025 में जिले के युवाओं की प्रतिभा हेतु मंच प्रदान किया जाना है। जिसमें चयनित प्रतिभागी 14 से 16 जनवरी 2025 तक अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गायन, संगीत वादन, पिक्चर आर्टिटस्ट, एकल नृत्य, स्व लिखित काव्य पाठ, कॉमेडी विधा शामिल है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए समस्त महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन मो.न. (9977920198) एवं जिले के समस्त विद्यालयों हेतु सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री मनोहर जायसवाल मो.न. (9617608166) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है
साथ ही कलेक्टर श्री कटारा द्वारा तातापानी महोत्सव 2025 में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले समस्त कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए चयन टीम का गठन किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग सुश्री समीक्षा जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती आशा रानी टोप्पो, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर श्री एन.के. देवांगन को सदस्य नियुक्त किया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

बलरामपुर,जिले के सभी पंचायतों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने का 1 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम(समय-अनुसूची) के द्वितीय चरण अंतर्गत मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर दावा तथा आपत्तियां प्राप्त किया जाएगा। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 6 जनवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्तियों का निपटान गुरूवार 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 10 जनवरी 2025 तक है। प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शनिवार 11 जनवरी 2025 है। निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील की जा सकती है। मंगलवार 14 जनवरी 2025 तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों के प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करने, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपने तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में मनाया गया सुशासन दिवस।

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के उपाध्यक्ष वीडी लाल गुप्ता द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता,जनपद अध्यक्ष शारदा सिंह जी जनपद सीईओ मनोज पैकरा, वसीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी,अधिकारी रितु सिंह,पंचायत इंस्पेक्टर सुरेश सिंह,जनपद के बाबू बृजभूषण गुप्ता,वर्मा जी,तिवारी जी, एसबीएम अधिकारी कृष्णा विश्वकर्मा, जूठन मल टोप्पो, इंजीनियर विकास तिवारी,एवं जनपद के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर वीडी लाल गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति में जो ऊंचाइयाँ हासिल कीं, उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उनका जीवन एक प्रेरणा है, जो हमें सुशासन और राष्ट्र की सेवा के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझाता है।’’

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में जो सुशासन स्थापित हुआ, वह आज के समय में भी प्रासंगिक है। सुशासन दिवस मनाने का उद्देश्य सरकार की पारदर्शिता, ईमानदारी, और जनता की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना है। श्री गुप्ता ने कहा, ‘‘आज के दौर में हमें अटल जी के आदर्शों को अपनाते हुए, हर स्तर पर सुशासन को लागू करने की आवश्यकता है। सुशासन का मतलब है प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही, और हर व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करना। यही अटल जी के शासन का मूलमंत्र था।’’

उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों से भी यह अपेक्षाएँ की जाती हैं कि वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएँ ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

 

 

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा वार्ड पार्षद, सहकर्मी और सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित।

रामानुजगंज, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड पार्षदों, सहकर्मियों और सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दिदयों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को ऊंचाइयों तक पहुंचाया और देश के हर वर्ग के लिए काम किया। अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा,अटल जी ने हमेशा अपने जीवन में सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से समानता, शांति और समृद्धि की बात की। उन्होंने यह सिखाया कि राष्ट्र का निर्माण केवल राजनीतिक शक्ति से नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण से होता है। नगर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारी और नगर पंचायत के कर्मचारी शहर की धड़कन होते हैं और उनका योगदान किसी भी रूप में छोटे नहीं होते।
 रमन अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह उन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति नगर पंचायत की कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाया। कार्यक्रम में मुख रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार, पूर्व नगर उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल,नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं सदस्यगण, विभिन्न वार्डों के पार्षद, समाज के प्रतिष्ठित लोग और सफाई कर्मी स्वेच्छा दीदी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने तातापानी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बलरामपुर 24 दिसम्बर 2024/ तातापानी महोत्सव मकर संक्रांति पर्व 2025 के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री अमित श्रीवास्तव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, साथ ही उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को कार्य एवं दायित्व सौंपा है।
कलेक्टर श्री कटारा ने पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व मेला स्थल पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना, वनमण्डलाधिकारी श्री अशोक तिवारी को बैरिकेडिंग, अन्य आवश्यकताओं हेतु जिम्मेदारी दी है।
इसी प्रकार संबंधित एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। जिसमें सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था, विभागीय स्टॉलों का आबंटन, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र मुद्रण एवं वितरण, मेला स्थल समतलीकरण, सुधार कार्य, बैरिकेडिंग, मंच निर्माण, टेंट-पंडाल, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था एवं शासकीय स्टॉल का निर्माण, दुकानों हेतु स्थल चिन्हांकन, आबंटन, शुल्क निर्धारण व पार्किंग की नीलामी व्यवस्था, तातापानी मेला स्थल पर निर्बाध विद्युत एवं फ्लड लाइट की व्यवस्था, मंच संचालन एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था, नेटवर्किंग व्यवस्था, मेला दिवसों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, तातापानी महोत्सव के प्रचार-प्रसार जैसे अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन

बलरामपुर जिला में स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजन जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया गया आयोजनबलरामपुर,  जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ। आयोजन में जिले के समस्त विकासखण्डों से लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने शामिल होकर विभिन्न विधाओं का प्रदर्षन किया। युवा उत्सव में सामुहिक लोकनृत्य, सामुहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, कहानी लेखन, कविता, चित्रकला, तत्कालिक भाषण विधाओं का आयोजन किया गया। सामुहिक लोकनृत्य विकासखण्ड कुसमी प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान विकासखण्ड शंकरगढ़ एवं तृतीय स्थान विकासखण्ड राजपुर ने प्राप्त किया। सामुहिक लोकगीत में प्रथम स्थान विकासखण्ड बलरामपुर, व्यक्तिगत लोकनृत्य प्रथम स्थान विकासखण्ड राजपुर द्वितीय विकासखण्ड कुसमी, तृतीय स्थान विकासखण्ड बलरामपुर, व्यक्तिगत लोकगीत मंे प्रथम स्थान विकासखण्ड राजपुर, द्वितीय स्थान में विकासखण्ड कुसमी, तृतीय स्थान वाड्रफनगर, कहानी लेखन मंे प्रथम स्थान विकासखण्ड कुसमी, तात्कालिक भाषण मंे प्रथम स्थान चांदसी महिलांगे, द्वितीय दीपक कुमार गिरि विकासखण्ड रामचन्द्रपुर, कविता में प्रथम स्थान दीपक कुमार गिरि विकासखण्ड रामचन्द्रपुर द्वितीय शबू परवीन विकासखण्ड बलरामपुर तृतीय स्थान विकासखण्ड वाड्रफनगर एवं चित्रकला मंे कुंचन विकासखण्ड कुसमी द्वितीय रिया हालदार विकासखण्ड बलरामपुर तृतीय स्थान सिमरन नेताम विकासखण्ड राजपुर से प्राप्त किया। इस अवसर पर सेजेस हिन्दी माध्यम के पाचार्य श्री चन्द्रषेखर गुप्ता प्रधान पाठक श्री ओस्कार बरवा एवं निर्णायक दल उपस्थित थे।