97 वर्षीय फूलो देवी ने किया मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान विकासखण्ड बलरामपुर के मतदान केन्द्र सुर्रा में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी को मतदान कराने गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचा। जहां बुजुर्ग दादी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत दूसरे चरण में आज 20 फरवरी को मतदान हुआ है। जहां मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। बुजुर्ग मतदाता भी अपनी मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे। बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से ही शुरू हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों का भी हौसला बुलंद है. जहां मतदान केंद्र सुर्रा क्रमांक-47 में पोते ने बुजुर्ग दादी फूलोदेवी को गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचा जहां 97 वर्षीय फूलो देवी ने मतदान कर खुशियां जाहिर की।

बलरामपुर। जिले के 02 नगर पालिका परिषद् एवं 03 नगर पंचायतों में 11 फरवरी 2025 को शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात सभी मतदानकर्मी नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को सुरक्षित जमा किये। तत्पश्चात रिटर्निंग अधिकारियों एवं प्रत्याशियों व राजनैतिक दलों की उपस्थिति में सभी नगरीय निकायों के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। 11 फरवरी 2025 को हुए नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतगणना 15 फरवरी 2025 को होगी।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री राजीव जेम्स कुजूर ने अवैध रेत भंडारण की सूचना के बाद ग्राम सिंगचौरा में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी, हाईवा व अवैध रूप से भण्डारित 10200 घन फीट रेत जप्त कर अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया है।
