तहसीलदार द्वारा 355 ट्रिप अवैध भण्डारित रेत किया जब्त।
बलरामपुर । जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुभाग राजपुर अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी श्री राजीव जेम्स कुजूर के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार सुश्री पूनम रश्मि तिग्गा के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध भण्डारित रेत को जब्त किया गया है।
ग्राम नरसिंहपुर में 05 अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भण्डारित किये गये रेत को जब्त किया गया है। जिसमें ग्राम चंदौरीडांड में रमेश, बहादूर एवं दीपक के द्वारा लगभग 200 ट्रिप अवैध रेत भण्डारित कर रखा गया था, जिसे जब्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम बहेराडांड में रमेश के द्वारा 50 ट्रिप, यादवपारा में दीपक के द्वारा 50 ट्रिप, बड़कापारा में गौरव सिंह के द्वारा 35 ट्रिप व सुरेश जायसवाल के द्वारा 20 ट्रिप रेत का अवैध भण्डारण किया गया था, जिसे तहसीलदार सुश्री पूनम रश्मि तिग्गा की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए जब्त किया है। विदित हो कि राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।






रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमारे जवानों के साहस, पराक्रम और बलिदान को सम्मान देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, वह पूरी दुनिया के लिए एक संदेश है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब भारत आतंक के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है।