Fri. Oct 23rd, 2026

June 2025

आवारा पशुओं से यात्री परेशान, आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं

रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मुख्य सड़कों, बाजारों और बस स्टैंड जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर गाय, बैल व सांड जैसे पशु बेधड़क घूमते नजर आते हैं। इन जानवरों की वजह से राहगीरों, दोपहिया व चारपहिया वाहनों के चालकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

बीते कुछ दिनों में आवारा पशुओं की वजह से कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यह जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं और हादसे हो जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, कुछ व्यापारी बताते हैं कि आवारा पशु दुकानों के सामने बैठ जाते हैं और ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है।

जनता की मांग है कि नगर पालिका प्रशासन तुरंत सक्रिय होकर इन पशुओं को पकड़ने और उनके लिए किसी गौशाला या आश्रय स्थल की व्यवस्था करे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगे और नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति और भी विकट हो सकती है।

झोला छाप डॉक्टरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 2 क्लिनिक सील।

बलरामपुर जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक/पैथोलैब/नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर में उपचार करने वालों झोला छाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके परिपालन में निरीक्षण कर अवैध रूप से उपचार करने वाले संस्थाओं पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री नीरनिधी नंदेहा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कछिया एवं ओदारी में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक की जांच कर सील कर दिया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर ने बताया कि ग्राम कछिया एवं ओदारी में अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा क्लिनिक का जांच किया गया, जांच में पाया गया कि संचालनकर्ता द्वारा क्लिनिक का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं कराया गया है तथा किसी भी प्रकार का दस्तावेजों का संधारण नहीं किया जा रहा है। जिस पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों क्लिनिक को सील कर दिया गया है।

22 नग गौवंशी पशुओं के साथ आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगरा निवासी घूर बिगन घासी पिता जोखन घासी (उम्र 50 वर्ष) को 22 नग गौवंशी पशुओं के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अपने साथी धूमा घासी के साथ मिलकर इन पशुओं को कन्हर नदी पार कर झारखंड की ओर ले जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना थाना रामानुजगंज को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया।

घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन पशुओं को झारखंड के बूचड़खाने ले जा रहे थे। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर धूमा घासी जंगल की ओर भागने में सफल हो गया, जबकि घूर बिगन घासी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 नग गौवंशी पशुओं को जब्त कर लिया है। मामले में थाना रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 85/25 के तहत कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी घूर बिगन घासी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

यह कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता का परिणाम है, जिससे अवैध पशु तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल किया गया।

बलरामपुर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना

संयुक्त जिला कार्यालय में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसके लिए अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07831-273002 है। कन्ट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 10 बजे से प्रातः 07 बजे तक श्री तपन सरदार नगर सैनिक मोबाईल नम्बर 62666-37827, प्रातः 07 बजे से दोपहर 01 बजे तक श्रीमती नीलम खलखो नगर सैनिक मोबाईल नम्बर 73546-89799, दोपहर 01 बजे से शाम 06 बजे तक श्रीमती दिव्या खाखा नगर सैनिक मोबाईल नम्बर 91313-31984 तथा शाम 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक मातरम एक्का मोबाईल नम्बर 93997-00651 की ड्यूटी पर लगाई गई है। इसके साथ ही विकासखण्ड स्तर पर बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए है।

अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर प डी.ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भावरमल में साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ साथ है अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया।

साइकिल रैली को वरिष्ठ नागरिक, पालकगण एवं विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई की उपस्थिति में फ्लैग दिखाकर रवाना किया गया। रैली की दूरी को बच्चों ने अति उत्साह के साथ पूर्ण किया गया । रैली को पूर्ण करने पर विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने इस रैली में शामिल बच्चों के प्रयास को सराहा है। विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने बतलाया कि रैली का आयोजन क्षेत्रीय निर्देशक (डी. ए. वी. संस्थान छत्तीसगढ़) श्री प्रशांत कुमार के निर्देश पर किया गया। प्राचार्य ने साइकिल रैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंगों का व्यायाम होता हैं एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। रैली को सफल बनाने में प्रमुख रूप से जफर अंजुम, अमित जायसवाल, दिवाकर दीक्षित, ज्ञानेश्वर मिश्रा, दिलीप प्रजापति के साथ समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।