Fri. Oct 23rd, 2026

November 2025

रामानुजगंज CMO नदारत, खेल प्रीमियों में आक्रोश।

बलरामपुर ज़िले के रामानुजगंज नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) की अनुपस्थिति को लेकर नगर के युवा खेल प्रेमी नाराज़ दिखे। सोमवार को खेल से जुड़े युवाओं ने नगर पालिका पहुँचकर लेखा पाल को ज्ञापन सौंपते हुए इस अनुपस्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई।
CMO ने अपनी अनुपस्थिति का कारण जिले में आयोजित बैठक को बताया, जिसके चलते वे कार्यालय में मौजूद नहीं रह सके।
यात्रा फाउंडेशन के आशीष गुप्ता ने कहा कि संस्था लगातार संवैधानिक तरीक़े से शहर के जनहित मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने बताया कि शहर के कई युवा खेल के प्रति गंभीर हैं; आर्थिक रूप से मज़बूत खिलाड़ी तो अन्य राज्यों में प्रशिक्षण लेकर अपनी क्षमता बढ़ा लेते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर युवा इसी शहर की खेल सुविधाओं पर निर्भर हैं। इसलिए उनका भविष्य नगर के जनप्रतिनिधियों की पहल पर ही आधारित है। खेल प्रेमियों ने अपनी मुख्य माँग रखते हुए कहा कि क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए नेट प्रैक्टिस एरिया की बेहद आवश्यकता है। कम लागत में तैयार होने वाली यह सुविधा खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का अवसर देगी, जिससे वे बड़े मैदानों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही नेट प्रैक्टिस व्यवस्था के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे अपनी माँग को लेकर नगर पालिका परिषद में धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर यात्रा फाउंडेशन के अंकित गुप्ता, आशीष गुप्ता, ख़ुशी बैरागी, मंटू कश्यप, नैतिक पांडेय, विद्याकांत पाठक, रुपेश साहू, दीपू सोनी और सुन्नी दास उपस्थित रहे तथा जल्द कार्रवाई की माँग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

छात्रों के साथ शिक्षकों का भी समय-समय पर ज्ञान परीक्षण आवश्यक आशीष गुप्ता।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की माँग को लेकर यात्रा फाउंडेशन ने जिला शिक्षा विभाग को एक ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन के प्रतिनिधि आशीष गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों सहित विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान आधारित पात्रता परीक्षा आयोजित करने की माँग रखी गई।
आशीष गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए लगभग सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसके बावजूद कई विद्यालयों का शैक्षिक परिणाम संतोषजनक स्तर पर नहीं पहुँच पा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रगति का सीधा संबंध शिक्षकों की जिम्मेदारी और उनकी तैयारी से है, इसलिए शिक्षकों का भी समय-समय पर ज्ञान परीक्षण आवश्यक है।
फाउंडेशन ने यह भी प्रस्ताव रखा कि सरकार के सहयोग से शहर के सभी प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों को बेहतर तकनीकी और आधुनिक शिक्षा मिल सके। संस्था का उद्देश्य कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की तैयारी कराना है, जिससे वे उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए योग्य बन सकें और उनका भविष्य उज्ज्वल हो।
यात्रा फाउंडेशन ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि किसी भी सुधार की दिशा में आगे बढ़ने से पहले बच्चों की वर्तमान शिक्षा स्तरीय स्थिति परखना जरूरी है। इससे यह पता चलेगा कि किस विषय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है और उनकी कमजोरियों को कैसे दूर किया जाए।
इन सभी बिंदुओं के साथ ज्ञापन जिला शिक्षा विभाग के सह-संचालक रामपथ यादव को सौंपा गया। फाउंडेशन की ओर से ओम प्रकाश ठाकुर, आशीष गुप्ता, अंकित गुप्ता और आशीष ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जनहित में उचित कदम उठाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

बलरामपुर डीईओ ने किया सहायक शिक्ष को निलंबित‌‌।

बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर के मचानडाड़ शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक द्वारा अंग्रेजी शब्दों के गलत अर्थ और त्रुटिपूर्ण स्पेलिंग विद्यार्थियों को पढ़ाए जाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने एक सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मीडिया में प्रसारित समाचार के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला मचानडाड़ (कोगवार) में सहायक शिक्षक द्वारा लगातार गलत अध्यापन किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इस संबंध में संकुल समन्वयक, संकुल केन्द्र तुगवा द्वारा संस्था में पहुँचकर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से पूछताछ की गई, जिसमें सभी बच्चों ने पुष्टि की कि सहायक शिक्षक प्रवीण टोप्पो कक्षा में अंग्रेजी शब्दों के गलत मीनिंग और स्पेलिंग पढ़ा रहे थे। विद्यार्थियों की एकरूप प्रतिक्रिया से आरोपों को तथ्यात्मक पाया गया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर द्वारा 15.11.2025 को प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि शिक्षक द्वारा गलत अध्यापन से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियाँ न केवल प्रभावित हो रही थीं, बल्कि शिक्षण का वातावरण भी प्रतिकूल हो रहा था। प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह कृत्य शिक्षक के पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 1, 2 एवं 3 के उल्लंघन और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(क) के तहत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने सहायक शिक्षक प्रवीण टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय शासकीय हाईस्कूल डुमरपान, विकासखंड रामचंद्रपुर निर्धारित किया गया है।

बलरामपुर मांगलिक भवन एवं नालंदा परिसर का किया गया भूमिपूजन।

छत्तीसगढ़ मंत्री रामविचार नेताम ने अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यों का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नगर पालिका परिसर अंतर्गत हॉस्पिटल चौक के समीत 12.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित स्वर्गीय काका लरंगसाय की प्रतिमा का अनावरण किया। तत्पश्चात मंत्री नेताम ने चांदो चौक में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 4 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर एवं 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मांगलिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया।

मंत्री ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएँ क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। मंत्री नेताम ने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर जनजीवन को और अधिक सुगम बनाने का प्रयास जारी है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, आमनागरिकागण , अधिकारी, कर्मचारी मौजुद रहे।

वन विभाग की अवैध साल चिरान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

बलरामपुर।वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी अनिल कुमार के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने अवैध साल चिरान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र बलरामपुर के अंतर्गत बीट कपिलदेवपुर में सर्च वारंट के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जहाँ से कुल 102 नग साल चिरान बरामद किए गए।
पहली कार्रवाई शिवबरत के घर में की गई, जहाँ टीम को 84 नग साल चिरान मिला, जिसका माप 0.997 घनमीटर पाया गया। इसके बाद दूसरी कार्रवाई हरदयाल के घर की गई, जहाँ से 18 नग साल चिरान बरामद हुआ, जिसका परिमाण 0.267 घनमीटर था। दोनों स्थानों से बरामद कुल 1.264 घनमीटर साल चिरान को विभाग ने जब्त कर लिया।
अवैध रूप से साल चिरान के संग्रहण और संरक्षण को गंभीर अपराध मानते हुए, संबंधित आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) क तथा धारा 52 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जंगलों में बढ़ रहे अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जप्ती एवं समूचे अभियोजन के दौरान वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें वन परिक्षेत्र अधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना, वनपाल घनश्याम शर्मा, अनिल कुजूर, वनरक्षक देवीलाल, राजेश राम, धनसाय, श्रीमती प्रियंका सिंह, सुरेन्द्र सिंह और अजीत कुजूर प्रमुख रूप से शामिल थे। टीम ने समन्वित प्रयासों से कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
वन विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह की कड़ी निगरानी जारी रहेगी तथा अवैध लकड़ी तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बलरामपुर PHE विभाग की बड़ी कार्रवाई : 21 ठेकेदारों के 62 कार्य रद्द।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही, धीमी प्रगति और घटिया निर्माण गुणवत्ता को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। विभाग ने 21 ठेकेदारों के कुल 62 कार्यों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है, जिनकी अनुमानित लागत करीब 137 करोड़ रुपये है।

कार्यपालन अभियंता पंकज जैन ने बताया कि कई ठेकेदारों ने कार्य प्रारंभ ही नहीं किए या अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई। वहीं कई स्थानों पर पानी टंकी और जलापूर्ति से जुड़े निर्माण कार्य भी अधूरे थे। इन गंभीर अनियमितताओं के चलते विभाग ने यह कार्रवाई की है।

साथ ही, विभाग ने ठेकेदारों की लगभग 10 करोड़ रुपये की अमानत राशि राजसात करने और उन्हें आगामी निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की धीमी गति और खराब गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इस कार्रवाई को विभाग की ‘शून्य सहिष्णुता नीति’ की शुरुआत माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से भविष्य में ठेकेदारों की लापरवाही पर अंकुश लगेगा और कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

जिन ठेकेदारों के कार्य निरस्त किए गए हैं, उनमें संजीव गुप्ता, घनश्याम दास अग्रवाल, अभिषेक चौबे, विजय कुमार, ओम श्री इंटरप्राइजेज, जी.पी. बिल्डकॉन, रवि रंजन कुमार राजा, कुलदीप कुमार गुप्ता, बालाजी कंस्ट्रक्शन, सज्जन कुमार अग्रवाल, साक्षी कंस्ट्रक्शन, आस्था कंस्ट्रक्शन, मां कामख्या ट्रेडर्स, सरगुजा ब्रिक्स, विकास इंजीनियरिंग, कृपाल कुशवाहा, उर्मिला कंस्ट्रक्शन, शिवेंद्र कंस्ट्रक्शन, कौशल कुमार, राज कंस्ट्रक्शन और उमा कंस्ट्रक्शन शामिल हैं।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विभाग की इस कठोर कार्रवाई से ठेकेदारों के कामकाज पर कितना असर पड़ता है और क्या यह कदम जल जीवन मिशन की गति और गुणवत्ता को सुधारने में सहायक साबित होता है।

डॉ. अजय तिर्की ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह पर लगाए कई गंभीर आरोप,

रामानुजगंज कांग्रेस प्रत्याशी रहे अजय तिर्की ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा कांग्रेस के सह प्रभारी पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पैसे मांगे जाने के लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए रामानुजगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने प्रेस वार्ता कर बृहस्पति सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. तिर्की ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए बृहस्पति सिंह ने भाजपा से करोड़ों रुपए लिए थे और भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार में भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी द्वारा प्रदेश सह प्रभारी जरिता मैडम को संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस को एकजुट करने के उद्देश्य से नियुक्त किया गया है। ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाना अत्यंत निंदनीय है। डॉ. तिर्की ने कहा कि बृहस्पति सिंह को सुर्खियों में बने रहने की आदत है, इसलिए वे अक्सर विवादित और गैर-जिम्मेदाराना बयान देते रहते हैं। उनके हालिया बयान से यह स्पष्ट है कि महिला सम्मान के प्रति उनका दृष्टिकोण कितना नकारात्मक है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी बृहस्पति सिंह ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पूर्व महापौर तिर्की ने आरोप लगाया कि जब बृहस्पति सिंह विधायक थे, तब उन्होंने संगठन के साथ कभी तालमेल नहीं रखा और हमेशा अपने व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए कार्य किया। उन्होंने उन पर बंगाली बसाहट की जमीन को अवैध रूप से हड़पने का भी गंभीर आरोप लगाय है। डॉ. तिर्की ने बताया कि वे चार बार से कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे और पांचवीं बार उन्हें टिकट मिला, लेकिन उस दौरान भी बृहस्पति सिंह ने भाजपा से करोड़ों रुपए लेकर उन्हें हराने का प्रयास किया। इस प्रेस वार्ता में मुख्यरूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मनोज दुबे, मोहन सिंह, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह व्यास, मुनि यादव, अशोक गौड़, प्रमोद गोस्वामी एवं नीरज गुप्ता सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी बने इरफान अंसारी।

कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड में संगठन विस्तार के तहत अंबिकापुर निवासी इरफान अंसारी को प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इरफान अंसारी की सक्रियता और सामाजिक कार्यों में लंबे समय से भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।

नियुक्ति मिलने के बाद इरफान अंसारी ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का माध्यम है, और वे प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इरफान अंसारी ने अपने बयान में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार और यंग ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पाटेकर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वे सरगुजा संभाग के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करेंगे और युवाओं को सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सेवा दल हमेशा से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के मूल्यों पर कार्य करता आया है, और आने वाले समय में यंग ब्रिगेड के माध्यम से युवाओं को इन विचारों से जोड़ने का अभियान तेज़ किया जाएगा। इरफान अंसारी ने कहा कि संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए वे जनता की समस्याओं के समाधान और सेवा कार्यों में पूरी तत्परता से जुटेंगे। उनकी इस नियुक्ति से पूरे सरगुजा संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यंग ब्रिगेड नई ऊर्जा और दिशा के साथ प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।

 

इरफान अंसारी बने छ,ग,कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा संभाग प्रभारी।

कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड में संगठन विस्तार के तहत अंबिकापुर निवासी इरफान अंसारी को प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इरफान अंसारी की सक्रियता और सामाजिक कार्यों में लंबे समय से भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
नियुक्ति मिलने के बाद इरफान अंसारी ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का माध्यम है, और वे प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
इरफान अंसारी ने अपने बयान में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार और यंग ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पाटेकर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वे सरगुजा संभाग के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करेंगे और युवाओं को सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सेवा दल हमेशा से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के मूल्यों पर कार्य करता आया है, और आने वाले समय में यंग ब्रिगेड के माध्यम से युवाओं को इन विचारों से जोड़ने का अभियान तेज़ किया जाएगा। इरफान अंसारी ने कहा कि संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए वे जनता की समस्याओं के समाधान और सेवा कार्यों में पूरी तत्परता से जुटेंगे।
उनकी इस नियुक्ति से पूरे सरगुजा संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यंग ब्रिगेड नई ऊर्जा और दिशा के साथ प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।

इरफान अंसारी बने छ,ग,कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा संभाग प्रभारी।

कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड में संगठन विस्तार के तहत अंबिकापुर निवासी इरफान अंसारी को प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इरफान अंसारी की सक्रियता और सामाजिक कार्यों में लंबे समय से भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।

नियुक्ति मिलने के बाद इरफान अंसारी ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का माध्यम है, और वे प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

इरफान अंसारी ने अपने बयान में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार और यंग ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पाटेकर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वे सरगुजा संभाग के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करेंगे और युवाओं को सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सेवा दल हमेशा से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के मूल्यों पर कार्य करता आया है, और आने वाले समय में यंग ब्रिगेड के माध्यम से युवाओं को इन विचारों से जोड़ने का अभियान तेज़ किया जाएगा। इरफान अंसारी ने कहा कि संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए वे जनता की समस्याओं के समाधान और सेवा कार्यों में पूरी तत्परता से जुटेंगे। उनकी इस नियुक्ति से पूरे सरगुजा संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यंग ब्रिगेड नई ऊर्जा और दिशा के साथ प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।